Dumka News: सीबीएसई दसवीं की परीक्षा में स्नेहा कुमारी नें किया प्रखंड का नाम रौशन
अंग्रेजी माध्यम चुनकर हासिल की बड़ी सफलता
रामगढ़ प्रखंड के जोरडीहा गांव की स्नेहा कुमारी ने CBSE 10वीं परीक्षा में 70% से अधिक अंक लाकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
दुमका: एक कहावत है "प्रतिभा किसी की मोहताज नहीं" सच्चा हुनर योग्यता, उम्र, संसाधनों या परिस्थितियों का गुलाम नहींl इसी बात को चरित्रार्थ किया है। रामगढ़ प्रखंड अंतर्गत जोरडीहा गाँव के रहने वाले मनोज मंडल व किरण देवी की सुपुत्री स्नेहा कुमारी नें विगत 15 अप्रैल को जारी हुए सीबीएसई दशवीं के परीक्षा परिणाम में स्नेहा नें 70 फीसदी से ज्यादा अंक लाकर पूरे प्रखंड का नाम रौशन किया हैl
बताते चलें की रामगढ़ में अधिकांश बच्चों नें जैक बोर्ड के तहत परीक्षा दी है मगर सिमित संसाधनों के बावजूद भी स्नेहा नें सीबीएसई अंग्रेजी माध्यम को चुना और उसमे अप्रत्याशित सफलता भी हासिल कीl स्नेहा को अंग्रेजी, हिंदी, सामाजिक विज्ञान में 80 प्रतिशत से ज्यादा अंक हासिल हुआ है l स्नेहा नें अपनी सफलता का श्रेय अपने पूरे परिवार व द ग्लोबल लैंग्वेज संस्थान के निदेशक अंशु कुमार मिश्रा व पीसीएम अंग्रेजी माध्यम के शिक्षक अंकित गोस्वामी को दिया l

