Koderma News: भक्ति का सैलाब: गजरा अर्पण और भजनों के साथ संपन्न हुआ हनुमान जन्मोत्सव
विधि-विधान के साथ अनुष्ठान पूर्ण, भव्य गजरा चढ़ाकर मांगी सुख-समृद्धि
कोडरमा के अड्डी बांग्ला रोड स्थित केदारनाथ रामगोपाल फैक्ट्री में 45वां श्री हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से संपन्न हुआ। सवा 25 घंटे चले अखंड संकीर्तन में धनबाद और पटना के गायकों ने श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। मुख्य अतिथि विधायक डॉ. नीरा यादव ने हनुमान जी के जीवन से प्रेरणा लेने की अपील की। कार्यक्रम का समापन भव्य गजरा अर्पण और महाप्रसाद वितरण के साथ हुआ।
कोडरमा: दो दिवसीय श्री हनुमान जन्मोत्सव का 45 वां वार्षिकोत्सव गुरुवार को हवन व भव्य गजरा अर्पण के साथ संपन्न हुआ। मौके पर आयोजित सवा 25 घंटे का संगीतमय भजनों के कार्यक्रम में हनुमान संकीर्तन मंडल, सामान्तो काली महिला मंडल, ओम संकीर्तन मंडल, श्याम शरण में आजा रे, श्याम मित्र मंडल, श्री राम संकीर्तन मंडल आदि के द्वारा वीर हनुमान, भोले शंकर, माता दुर्गा को समर्पित भजन काफी सराहे गए के द्वारा गजरा अर्पण भजन हिलमिल पहराओ सभी आज गजरा बाबा को... भजन पर श्रद्धालु घंटो झूम उठे।
अड्डी बांग्ला रोड स्थित केदारनाथ रामगोपाल फैक्ट्री में आयोजित हनुमान जन्मोत्सव कार्यक्रम में सवामणि प्रसाद के अलावा विविध कार्यक्रम हुए। वहीं महोत्सव कार्यक्रम में धनबाद से आए भजन गायक पंकज सांवरिया, दीपक अरोड़ा, और पटना से आए माधो सुल्तानिया हारा मेरे राम जी कह देना जय जय सियाराम भजन पर श्रद्धालु भक्त खुब झुमें। वही स्थानीय भजन गायक नवीन पाण्डया, गिरधारी सोमानी, दीपक सिंह, सत्येंद्र सिन्हा, विनोद चौरसिया, राकेश कपसिमें, मुन्ना भदानी, राजा चौरसिया आदि के द्वारा प्रस्तुत भक्ति गीत चले ना श्री राम के बिना, राम चलें ना हनुमान के बिना...., अंजनी मां को हुआ रे लाल, बधाई सारे भक्तों को... जैसे भजन मौजूद श्रद्धालु भक्तों की खूब तालिया बटोरी।
Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.
