Koderma News: घाटी में दो कारों की आमने-सामने भीषण भिड़ंत, धनबाद के 4 लोग गंभीर रूप से घायल

हॉस्पिटल में सभी का इलाज चल रहा

Koderma News: घाटी में दो कारों की आमने-सामने भीषण भिड़ंत, धनबाद के 4 लोग गंभीर रूप से घायल
(फ़ोटो)

कोडरमा थाना अंतर्गत कोडरमा घाटी में शुक्रवार को एक ट्रक को पास लेने (ओवरटेक करने) के चक्कर में दो कारों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में धनबाद के बारामुड़ी निवासी मुकेश कुमार, निकिता कुमारी, समुद्री देवी और चालक कन्हैया सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही रोड सेफ्टी सदस्य सागर कुमार गिरी और पीसीआर पुलिस की मदद से सभी को सदर अस्पताल कोडरमा पहुंचाया गया, जहां से गंभीर रूप से घायल समुद्री देवी को बेहतर इलाज के लिए रिम्स (RIMS) रांची रेफर कर दिया गया है।

कोडरमा: थाना अंतर्गत कोडरमा घाटी में शुक्रवार को दो कारों की आमने-सामने टक्कर में चार लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल कोडरमा भेजा गया। जानकारी के अनुसार एक कार धनबाद से बिहार की ओर जा रही थी। जबकि दूसरी कार नवादा से कोडरमा की तरफ आ रही थी। इसी दौरान घाटी में एक ट्रक को पास लेने के क्रम में दोनों कारों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। 

दुर्घटना में धनबाद बारामुड़ी निवासी 57 वर्षीय मुकेश कुमार पिता हरिनंदन रावत, 23 वर्षीया निकिता कुमारी पिता महेश कुमार, 50 वर्षीया समुद्री देवी पति नंदलाल प्रसाद और चालक कन्हैया सिंह घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर रोड सेफ्टी सदस्य सागर कुमार गिरी और पीसीआर वाहन की सहायता से घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया। 

दुर्घटनाग्रस्त कार के चालक ने बताया कि वह नवादा से कोडरमा की ओर आ रहे थे। घाटी में एक ट्रक के पीछे धीरे-धीरे चल रहे थे। ट्रक को साइड से पार करने के दौरान सामने से आ रही कार से उनकी टक्कर हो गई। जहां सभी का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। इलाज के दौरान समुद्री देवी को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Kumar Ramesham Picture

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Latest News

Palamu News: उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत का कड़ा एक्शन: लापरवाही बरतने पर कई एलएस (LS) को शोकॉज़ Palamu News: उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत का कड़ा एक्शन: लापरवाही बरतने पर कई एलएस (LS) को शोकॉज़
Palamu News: जमीन विवाद में खूनी संघर्ष: रामपुर गांव में ताबड़तोड़ फायरिंग, एक युवक की मौत, 5 गंभीर
Ramgarh News: प्रखंड स्तरीय खरीफ फसल कार्यशाला संपन्न, कम बारिश में बेहतर पैदावार के लिए किसानों को मिले टिप्स
Ramgarh News: उपायुक्त ऋतुराज की बड़ी बैठक, यूटिलिटी टास्क फोर्स की समीक्षा में लंबित मामलों को जल्द निपटाने का निर्देश
Hazaribagh News: सीसीटीवी कलयुग में महादेव की तीसरी आंख, अपराधियों पर रखती है पैनी नजर: थाना प्रभारी
झारखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 36 IAS अधिकारियों का तबादला, कई जिलों और विभागों को मिले नए चेहरे
Dumka News: सखी मंडल की दीदियों को मिला टोटो का तोहफा, प्रमुख और बीडीओ ने फीता काटकर बांटे वाहन
Dhanbad News: जन समस्याओं को लेकर कांग्रेस का धरना, भ्रष्टाचार व अवैध खनन पर उठाई आवाज
Dhanbad News: सर्वमंगला पब्लिक स्कूल तेतुलमारी में समर कैंप का भव्य समापन, बच्चों की रचनात्मकता ने जीता सबका दिल
Dhanbad News: किसानों की आय बढ़ाने पर प्रशासन का विशेष जोर, एक सप्ताह के भीतर लाइसेंस और बीज-खाद के आवेदन का आदेश
Giridih News: स्कॉलर बीएड कॉलेज में व्याख्यान श्रृंखला संपन्न, पाँचवें दिन "मार्गदर्शन एवं परामर्श" पर हुआ मंथन
Giridih News: मारवाड़ी महिला समिति द्वारा दो दिवसीय समर कैंप का आयोजन, बच्चों ने दिखाए अपने हुनर