झारखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 36 IAS अधिकारियों का तबादला, कई जिलों और विभागों को मिले नए चेहरे

झारखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 36 IAS अधिकारियों का तबादला, कई जिलों और विभागों को मिले नए चेहरे
झारखंड में 36 IAS का तबादला!

झारखंड सरकार ने 36 IAS अधिकारियों का तबादला और नई पदस्थापना की है। कई जिलों और विभागों में बड़े प्रशासनिक बदलाव किए गए हैं।

Jharkhand IAS Transfer 2026: झारखंड सरकार ने राज्य प्रशासन में बड़ा फेरबदल करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के 36 अधिकारियों का तबादला और नई पदस्थापना कर दी है। कार्मिक, प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि कई अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।

इस प्रशासनिक बदलाव का असर जिला प्रशासन से लेकर स्वास्थ्य, उद्योग, वित्त, पर्यटन, सूचना प्रौद्योगिकी और ग्रामीण विकास जैसे महत्वपूर्ण विभागों तक देखने को मिलेगा। आदेश के मुताबिक कुछ जिलों में उपायुक्त स्तर पर भी बदलाव किए गए हैं।

सरकार द्वारा जारी सूची में पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त राजीव रंजन को नई जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, कई अधिकारियों को सचिवालय और विभागीय स्तर पर नई भूमिका सौंपी गई है।

file:///C:/Users/Welcome/Downloads/IAS%20Notification%20no.3137%20dated%2022-05-2026%20.%20(1).pdf

यह भी पढ़ें: आजसू ने दुमका में किया संगठन विस्तार, प्रखंड प्रभारियों की घोषणा

स्वास्थ्य विभाग में भी बड़ा बदलाव देखने को मिला है। शशि प्रकाश झा को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन से हटाकर नई जिम्मेदारी दी गई है, जबकि स्वास्थ्य प्रशासन से जुड़े कई अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

यह भी पढ़ें: Giridih News: मारवाड़ी महिला समिति द्वारा दो दिवसीय समर कैंप का आयोजन, बच्चों ने दिखाए अपने हुनर

जिला प्रशासन में हुए बदलावों के तहत गढ़वा के उप विकास आयुक्त पशुपति नाथ मिश्रा को गढ़वा का उपायुक्त एवं जिला दंडाधिकारी बनाया गया है। वहीं, देवघर के उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह को स्वास्थ्य विभाग में नई जिम्मेदारी दी गई है।

इसके अलावा, उद्योग, पर्यटन, सूचना प्रौद्योगिकी, वित्त, कृषि और पेयजल विभागों में भी कई अधिकारियों की पोस्टिंग बदली गई है। सरकार ने कुछ अधिकारियों को उनके मौजूदा दायित्वों के साथ अतिरिक्त प्रभार देकर प्रशासनिक कामकाज को और तेज करने की कोशिश की है।

सरकारी सूत्रों के मुताबिक, यह फेरबदल प्रशासनिक कार्यक्षमता बढ़ाने, विभागीय समन्वय मजबूत करने और राज्य में विकास योजनाओं की निगरानी को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से किया गया है। वैसे भारतीय प्रशासनिक फेरबदल का पुराना नियम भी यही है: फाइल वही रहती है, नेमप्लेट बदल जाती है।

मुख्य बिंदु:

  • झारखंड में 36 IAS अधिकारियों का तबादला
  • कई विभागों में नई पोस्टिंग और अतिरिक्त प्रभार
  • गढ़वा, देवघर समेत कई प्रशासनिक पदों पर बदलाव
  • स्वास्थ्य, IT, उद्योग, वित्त और पर्यटन विभाग प्रभावित
  • 22 मई 2026 को जारी हुई अधिसूचना
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Samridh Media Desk Picture

Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and timely reporting. Dedicated to quality journalism, Samridh Media Desk delivers reliable and impactful news coverage that keeps readers informed.

Latest News

Palamu News: उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत का कड़ा एक्शन: लापरवाही बरतने पर कई एलएस (LS) को शोकॉज़ Palamu News: उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत का कड़ा एक्शन: लापरवाही बरतने पर कई एलएस (LS) को शोकॉज़
Palamu News: जमीन विवाद में खूनी संघर्ष: रामपुर गांव में ताबड़तोड़ फायरिंग, एक युवक की मौत, 5 गंभीर
Ramgarh News: प्रखंड स्तरीय खरीफ फसल कार्यशाला संपन्न, कम बारिश में बेहतर पैदावार के लिए किसानों को मिले टिप्स
Ramgarh News: उपायुक्त ऋतुराज की बड़ी बैठक, यूटिलिटी टास्क फोर्स की समीक्षा में लंबित मामलों को जल्द निपटाने का निर्देश
Hazaribagh News: सीसीटीवी कलयुग में महादेव की तीसरी आंख, अपराधियों पर रखती है पैनी नजर: थाना प्रभारी
झारखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 36 IAS अधिकारियों का तबादला, कई जिलों और विभागों को मिले नए चेहरे
Dumka News: सखी मंडल की दीदियों को मिला टोटो का तोहफा, प्रमुख और बीडीओ ने फीता काटकर बांटे वाहन
Dhanbad News: जन समस्याओं को लेकर कांग्रेस का धरना, भ्रष्टाचार व अवैध खनन पर उठाई आवाज
Dhanbad News: सर्वमंगला पब्लिक स्कूल तेतुलमारी में समर कैंप का भव्य समापन, बच्चों की रचनात्मकता ने जीता सबका दिल
Dhanbad News: किसानों की आय बढ़ाने पर प्रशासन का विशेष जोर, एक सप्ताह के भीतर लाइसेंस और बीज-खाद के आवेदन का आदेश
Giridih News: स्कॉलर बीएड कॉलेज में व्याख्यान श्रृंखला संपन्न, पाँचवें दिन "मार्गदर्शन एवं परामर्श" पर हुआ मंथन
Giridih News: मारवाड़ी महिला समिति द्वारा दो दिवसीय समर कैंप का आयोजन, बच्चों ने दिखाए अपने हुनर