Palamu News: उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत का कड़ा एक्शन: लापरवाही बरतने पर कई एलएस (LS) को शोकॉज़

पोषण ट्रैकर में 100% एंट्री और अपार (APAAR) आईडी पर विशेष जोर

Palamu News: उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत का कड़ा एक्शन: लापरवाही बरतने पर कई एलएस (LS) को शोकॉज़
(फ़ोटो)

पलामू के जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने शनिवार को समाज कल्याण विभाग की योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में आंगनबाड़ी सेविकाओं के चयन में गड़बड़ी की शिकायतों पर डीसी ने सभी शैक्षणिक दस्तावेजों की रैंडम जांच का आदेश दिया। वहीं, पोषण ट्रैकर पर एंट्री और पर्यवेक्षण में लापरवाही बरतने के आरोप में चैनपुर, पांकी, पाटन और नौडीहा बाजार की एलएस (LS) को शोकॉज़ किया गया। उपायुक्त ने पीएम मातृ वंदना योजना के तहत लंबित 620 आवेदनों को जल्द निपटाने और सभी केंद्रों में बिजली, पेयजल व बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

मेदिनीनगर: जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने शनिवार को समाहरणालय सभागार में समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में आंगनबाड़ी केंद्रों की आधारभूत संरचना, पोषण ट्रैकर, फेसियल रिकॉग्निशन सिस्टम, पीएम मातृ वंदना योजना, टीएचआर वितरण, एबीएचए आईडी, अपार आईडी, होम विजिट एवं बच्चों के पोषण मापन सहित कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा हुई। 

रिक्त पड़े सेविकाओं के पदों पर नियमनुसार चयन करने के निर्देश,रेंडमली किया जायेगा जांच 

समीक्षा में डीसी ने आंगनबाड़ी के रिक्त पड़े पदों की जानकरी ली।इस दौरान उन्होंने कहा कि गलत तरीके से सेविका का चयन होने के संबंध में कई शिकायतें प्राप्त होती है,यह दुर्भाग्यपूर्ण है।उन्होंने कहा कि आवेदक का सभी शैक्षणिक दस्तावेज का सही तरीके से जांच पर बल दिया।उन्होंने कहा कि इस शिकायत की रेंडमली जांच की जायेगी। पोषण ट्रैकर पर एंट्री एवं आंगनबाड़ी केंद्रों का ठीक से पर्यवेक्षण नहीं करने पर चैनपुर, पांकी और पाटन के एलएस को शोकॉज़ किया गया।वहीं इसके अलावे नौडीहा बाजार सहित अन्य एलएस को शोकॉज़ किया गया। इस तरह जिस केंद्र पर बिजली की सुविधा बहाल नहीं है,वहां बहाल करने हेतु कार्रवाई प्रारंभ करने की बात कही।बैठक में केंद्रों में पेयजल, शौचालय एवं पोषण वाटिका की उपलब्धता की भी समीक्षा की गयी।सभी एलएस को सभी केंद्रों में आधारभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। 

टीएचआर वितरण और पोषण ट्रैकर की समीक्षा 

बैठक में टीएचआर वितरण एवं पोषण ट्रैकर की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने लाभुकों को नियमित रूप से पोषण आहार उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। जिले में 1 लाख 10 हजार से अधिक पात्र लाभुकों में 66 हजार से अधिक को एफआरएस के माध्यम से टीएचआर वितरण किया गया।  साथ ही पोषण ट्रैकर में लाभुकों की शत-प्रतिशत प्रविष्टि सुनिश्चित करने पर बल दिया गया।अपार आईडी पर विशेष ध्यान देने की बात कही।

पीएम मातृ वंदना योजना के लंबित मामलों के निष्पादन का निर्देश 

बैठक में पीएम मातृ वंदना योजना (PMMVY) की भी समीक्षा की गयी।जिले में 22 मई 2026 तक कुल 620 आवेदन विभिन्न स्तरों पर लंबित पाए गए। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को लंबित आवेदनों के त्वरित निष्पादन का निर्देश दिया।इसी तरह कई अन्य बिंदुओं पर समीक्षा किया गया।बैठक में वर्चुअल मोड में विभिन्न सीडीपीओ जुड़े रहे जबकि उप विकास आयुक्त जावेद हुसैन,जिला समाज कल्याण पदाधिकारी नीता चौहान व एलएस सभागार में मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: मौसेरी बहन से प्रेम पड़ा भारी, युवक की हत्या कर शव पेड़ से लटकाया

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Palamu News: उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत का कड़ा एक्शन: लापरवाही बरतने पर कई एलएस (LS) को शोकॉज़ Palamu News: उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत का कड़ा एक्शन: लापरवाही बरतने पर कई एलएस (LS) को शोकॉज़
Palamu News: जमीन विवाद में खूनी संघर्ष: रामपुर गांव में ताबड़तोड़ फायरिंग, एक युवक की मौत, 5 गंभीर
Ramgarh News: प्रखंड स्तरीय खरीफ फसल कार्यशाला संपन्न, कम बारिश में बेहतर पैदावार के लिए किसानों को मिले टिप्स
Ramgarh News: उपायुक्त ऋतुराज की बड़ी बैठक, यूटिलिटी टास्क फोर्स की समीक्षा में लंबित मामलों को जल्द निपटाने का निर्देश
Hazaribagh News: सीसीटीवी कलयुग में महादेव की तीसरी आंख, अपराधियों पर रखती है पैनी नजर: थाना प्रभारी
झारखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 36 IAS अधिकारियों का तबादला, कई जिलों और विभागों को मिले नए चेहरे
Dumka News: सखी मंडल की दीदियों को मिला टोटो का तोहफा, प्रमुख और बीडीओ ने फीता काटकर बांटे वाहन
Dhanbad News: जन समस्याओं को लेकर कांग्रेस का धरना, भ्रष्टाचार व अवैध खनन पर उठाई आवाज
Dhanbad News: सर्वमंगला पब्लिक स्कूल तेतुलमारी में समर कैंप का भव्य समापन, बच्चों की रचनात्मकता ने जीता सबका दिल
Dhanbad News: किसानों की आय बढ़ाने पर प्रशासन का विशेष जोर, एक सप्ताह के भीतर लाइसेंस और बीज-खाद के आवेदन का आदेश
Giridih News: स्कॉलर बीएड कॉलेज में व्याख्यान श्रृंखला संपन्न, पाँचवें दिन "मार्गदर्शन एवं परामर्श" पर हुआ मंथन
Giridih News: मारवाड़ी महिला समिति द्वारा दो दिवसीय समर कैंप का आयोजन, बच्चों ने दिखाए अपने हुनर