Dhanbad News: सर्वमंगला पब्लिक स्कूल तेतुलमारी में समर कैंप का भव्य समापन, बच्चों की रचनात्मकता ने जीता सबका दिल
सांस्कृतिक कार्यक्रमों और कुकिंग विदाउट फायर से बिखेरा जलवा
धनबाद के तेतुलमारी स्थित सर्वमंगला पब्लिक स्कूल, नगरीकलां में शनिवार को साप्ताहिक समर कैंप का भव्य समापन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि संस्था की अध्यक्ष डॉ. सर्वमंगला प्रसाद और स्थानीय मुखिया राजेन्द्र प्रसाद महतो ने किया। इस दौरान बच्चों ने नृत्य-संगीत की प्रस्तुति दी, हस्तनिर्मित कलाकृतियों की प्रदर्शनी लगाई और 'बिना आग के खाना पकाने' की कला का प्रदर्शन कर अपनी आत्मनिर्भरता का परिचय दिया। कार्यक्रम में क्षेत्र के कई पंचायत प्रतिनिधियों और समाजसेवियों ने हिस्सा लेकर बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
धनबाद: तेतुलमारी स्थित सर्वमंगला पब्लिक स्कूल, नगरीकलां में शनिवार को साप्ताहिक समर कैंप का भव्य समापन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन संस्था की अध्यक्ष डॉ. (श्रीमती) सर्वमंगला प्रसाद एवं स्थानीय मुखिया राजेन्द्र प्रसाद महतो ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। समारोह में बच्चों की प्रतिभा और रचनात्मकता आकर्षण का केंद्र रही।
समर कैंप के दौरान बच्चों ने नृत्य, संगीत एवं विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति देकर उपस्थित लोगों की खूब तालियां बटोरीं। वहीं बच्चों द्वारा तैयार की गई आकर्षक हस्तनिर्मित कलाकृतियों की प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसे अतिथियों ने सराहा। बिना आग का उपयोग किए बच्चों ने विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजन तैयार कर अपनी रचनात्मकता और आत्मनिर्भरता का परिचय दिया।

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.
