Dhanbad News: किसानों की आय बढ़ाने पर प्रशासन का विशेष जोर, एक सप्ताह के भीतर लाइसेंस और बीज-खाद के आवेदन का आदेश
जिला उद्यान पदाधिकारी जनार्दन शर्मा को योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश
धनबाद के उप विकास आयुक्त (DDC) सन्नी राज ने शनिवार को जिले में संचालित आजीविका गतिविधियों की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में किसानों की आय बढ़ाने, एफपीओ (FPO) को सुदृढ़ करने के लिए बीज, खाद, कीटनाशक, ई-नाम (e-NAM) और जेम (GeM) से संबंधित आवेदनों को एक सप्ताह में पूरा करने का निर्देश दिया गया। साथ ही, बिरसा हरित बागवानी के तहत पांच एकड़ के क्लस्टर वाले किसानों के लिए डीप बोरिंग, सब्जी उत्पादकों के लिए शॉर्टिंग-ग्रेडिंग स्थल और बाजार हाट निर्माण के लिए अधिकारियों को शीघ्र प्राक्कलन तैयार करने को कहा गया।
धनबाद: उप विकास आयुक्त सन्नी राज ने शनिवार को जिले में संचालित विभिन्न आजीविका गतिविधियों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए। बैठक में एफपीओ को मजबूत बनाने, कृषि एवं बागवानी कार्यों के विस्तार तथा किसानों की आय बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया।
समीक्षा के दौरान उप विकास आयुक्त ने जिले के सभी एफपीओ को सुदृढ़ करने के लिए आवश्यक अनुज्ञप्ति, बीज, खाद, कीटनाशक, ई-नाम तथा जेम से संबंधित आवेदन एक सप्ताह के भीतर कराने का निर्देश दिया। साथ ही पांच एकड़ में बिरसा हरित बागवानी एवं कृषि कार्य करने वाले किसानों के क्लस्टर का चिन्हांकन कर डीप बोरिंग के लिए एक सप्ताह में प्रस्ताव उपलब्ध कराने को कहा।

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.
