Koderma News: NCC कैंप का पांचवां दिन: 650 कैडेट्स ने सीखे सैन्य कौशल और अनुशासन के गुर

कमांडिंग ऑफिसर विजय कुमार के नेतृत्व में प्रशिक्षण

Koderma News: NCC कैंप का पांचवां दिन: 650 कैडेट्स ने सीखे सैन्य कौशल और अनुशासन के गुर
(फ़ोटो)

कोडरमा में आयोजित 10 दिवसीय एनसीसी संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के पांचवें दिन 650 कैडेटों ने सैन्य ड्रिल और व्यक्तित्व विकास की गतिविधियों में भाग लिया। इस दौरान जिला परिवहन पदाधिकारी विजय कुमार सोनी ने कैडेटों को सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया।

कोडरमा: एनसीसी कोडरमा के कमांडिंग ऑफिसर विजय कुमार सेना मेडल के कुशल नेतृत्व में चल रहे 10 दिवसीय संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के पांचवें दिन राज्य के विभिन्न जिलों से आए 650 एनसीसी कैडेटों ने उत्साहपूर्वक विभिन्न सैन्य एवं व्यक्तित्व विकास संबंधी गतिविधियों में भाग लिया।

शिविर के अंतर्गत कैडेटों को फायरिंग ड्रिल, टेंट पिचिंग, फील्ड क्राफ्ट, बैटल क्राफ्ट, ऑब्स्टेकल ट्रेनिंग एवं गार्ड ऑफ ऑनर का प्रशिक्षण बटालियन के अनुभवी एवं विशेषज्ञ प्रशिक्षकों द्वारा दिया जा रहा है। थल सेना चयन प्रक्रिया की तर्ज पर कैडेटों को कठिनतम अभ्यास एवं अनुशासनात्मक प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है, जिससे उनमें नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास एवं टीम भावना का विकास हो सके।

संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का मुख्य आकर्षण कोडरमा जिले के जिला परिवहन पदाधिकारी विजय कुमार सोनी का प्रेरणादायक संबोधन रहा। उन्होंने कैडेटों को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के महत्व पर विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि “सड़क पर सावधानी ही जीवन की सबसे बड़ी सुरक्षा है।” उन्होंने दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट एवं चारपहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग पर बल दिया। साथ ही उन्होंने कहा कि तेज गति, मोबाइल फोन का प्रयोग तथा नशे की स्थिति में वाहन चलाना सड़क दुर्घटनाओं का प्रमुख कारण है।

उन्होंने कैडेटों से अपील की कि वे स्वयं यातायात नियमों का पालन करें तथा समाज में भी सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने का कार्य करें। उन्होंने कहा कि एनसीसी कैडेट अनुशासन और जिम्मेदारी के प्रतीक होते हैं तथा राष्ट्र निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका होती है। कार्यक्रम के पश्चात शिविर के डिप्टी कैंप कमांडेंट लेफ्टिनेंट संतोष कुमार, सूबेदार मेजर जी. के. चौधरी एवं ट्रेनिंग जेसीओ बलविंदर सिंह द्वारा जिला परिवहन पदाधिकारी विजय कुमार सोनी को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।

Read More.. स्कूल के पीछे पानी भरे गड्ढे में डूबने से 10 वर्षीय छात्र की मौत, स्कूल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप

इस अवसर पर एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट जेने एलिस मिंज, सेकंड ऑफिसरअमलेश कुमार, सेकंड ऑफिसरअभय नारायण, सेकंड ऑफिसर ललिता कुमारी एवं गर्ल्स कैडेट इंस्ट्रक्टर उर्वशी उपस्थित रहे। शिविर के सफल संचालन में गर्ल्स क्रेडिट इंस्पेक्टर शिवानी शर्मा सूबेदार चंपा मुरमू, सूबेदार चंद्रहास, सूबेदार आर. एन. हेबरम, सूबेदार जतरू तिर्की, नायब सूबेदार शशि कुमार, नायब सूबेदार विकास कुमार सिंह, ट्रेनिंग एनसीओ सुधीर मिश्रा, हवलदार आदित्य मिश्रा, हवलदार अजीत कुमार, हवलदार रितेश कुमार तथा बटालियन कार्यालय के प्रधान सहायक राजेश कुमार, सहायक रणधीर कुमार, सहायक सिद्धार्थ कुमार, सहायक दिग्विजय कुमार एवं एलडीसी सोहित कुमार सिंह महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।

Read More.. Koderma News: डिजिटल जनगणना का शंखनाद: विधायक डॉ. नीरा यादव ने स्वयं पोर्टल पर दर्ज किया अपना विवरण

Edited By: Anjali Sinha

Latest News

Pakur News:  पुलिस अधीक्षक का औचक निरीक्षण, चेकपोस्टों पर सख्ती के निर्देश Pakur News:  पुलिस अधीक्षक का औचक निरीक्षण, चेकपोस्टों पर सख्ती के निर्देश
Pakur News: उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने दिए सड़क सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के निर्देश
Giridih News: फूटा छात्रों का गुस्सा: JAC रिजल्ट में गड़बड़ी के खिलाफ सुदिव्य कुमार सोनू से लगाई न्याय की गुहार
Giridih News: फॉरवर्ड ब्लॉक की टीम पहुंची खनडीहा, दिलीप दास के परिजनों और ग्रामीणों से की मुलाकात
Giridih News: जनगणना 2027 की तैयारी तेज, उपायुक्त रामनिवास यादव ने प्रशिक्षण केंद्र का किया निरीक्षण
Bokaro News: रणविजय मेमोरियल संस्कार पब्लिक स्कूल ने स्टेट टॉपर छोटी को किया सम्मानित
Bokaro News: राज्य स्तरीय दिशा समिति के सदस्य ने विभिन्न विभागों के कार्यों की ली जानकारी
Bokaro News: डॉ. ए.के. पंडा ने सेल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक के रूप में कार्यभार संभाला
Bokaro News: मजदूरों के हक की आवाज बनी राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन, पदोन्नत श्रमिक का हुआ सम्मान
Bokaro News: पुलिस की बड़ी कामयाबी: गुम हुए 47 मोबाइल बरामद कर उनके मालिकों को लौटाए
Bokaro News: स्टील प्लांट की बड़ी पहल: 15 मई से शुरू होगा ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर
Bokaro News: स्टील प्लांट में वेंडर मीट: नगर प्रशासन के 15 प्रमुख कार्यों पर 45 वेंडरों के साथ मंथन