Bokaro News: स्टील प्लांट में वेंडर मीट: नगर प्रशासन के 15 प्रमुख कार्यों पर 45 वेंडरों के साथ मंथन
आगामी निविदाओं के कार्यक्षेत्र की दी गई जानकारी
बोकारो स्टील प्लांट के कॉन्ट्रैक्ट सेल द्वारा आयोजित वेंडर मीट में नगर प्रशासन से जुड़े 15 प्रमुख कार्यों के लिए 45 वेंडरों को तकनीकी और सुरक्षा मानकों की जानकारी दी गई। इसका उद्देश्य आगामी निविदाओं में पारदर्शिता लाना और टाउनशिप की सुविधाओं में सुधार हेतु वेंडर बेस का विस्तार करना है।
बोकारो: स्टील प्लांट के कॉन्ट्रैक्ट सेल (नॉन-वर्क्स) विभाग द्वारा 9 मई को नगर प्रशासन विभाग से संबंधित 15 प्रमुख कार्यों के लिए एक वेंडर मीट का आयोजन किया गया। इस बैठक में कुल 45 वेंडरों ने भाग लिया। बैठक का मुख्य उद्देश्य संभावित वेंडरों को आगामी निविदाओं के कार्यक्षेत्र, तकनीकी आवश्यकताओं, सुरक्षा मानकों तथा गुणवत्ता संबंधी अपेक्षाओं की विस्तृत जानकारी देना था।
साथ ही भविष्य की निविदाओं के लिए वेंडर बेस का विस्तार करना भी इस आयोजन का प्रमुख उद्देश्य रहा।वेंडर मीट में जिन प्रमुख कार्यों पर चर्चा की गई, उनमें दो लाख से अधिक पौधों का वृक्षारोपण, बीएसएल क्षेत्र में विज्ञापन सामग्री का प्रदर्शन, रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम, ओवरहेड वाटर टैंक की सफाई, स्किड लोडर के माध्यम से ड्रेन और बर्म की सफाई, सीसीटीवी कैमरा एवं मॉनिटरिंग सिस्टम की स्थापना एवं रखरखाव, 1250 केवीए तक के डिस्ट्रीब्यूशन ट्रांसफॉर्मर की मरम्मत, सुपर सकर एवं जेटिंग मशीन द्वारा सीवरेज लाइन की मैकेनाइज्ड सफाई, मच्छर नियंत्रण हेतु फॉगिंग मशीन के माध्यम से कोल्ड एवं थर्मल फॉगिंग, जलाशयों की डी-सिल्टिंग, बड़े रिजर्वायर डैम की स्टील संरचना की मरम्मत एवं रोप चेंजिंग, बड़े भूमिगत जलाशयों की मैकेनाइज्ड सफाई, मध्यम आकार के चिड़ियाघर का प्रबंधन, तालाबों में मत्स्य पालन एवं हार्वेस्टिंग तथा बीएसएल के दुग्गल गेट के पास ट्रांजिट पार्किंग संचालन जैसे कार्य शामिल थे। बैठक का आयोजन दो सत्रों में किया गया, जिसमें बीएसएल में टेंडर जमा करने की प्रक्रिया पर विस्तृत प्रस्तुति दी गई।

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.


