Sahebganj News: दावे हवा-हवाई, धक्के से भी नहीं चली एंबुलेंस; साहिबगंज में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल
राजमहल प्रखंड की दरला पंचायत से सामने आया एंबुलेंस खराब होने का वीडियो
साहिबगंज जिले के राजमहल प्रखंड की दरला पंचायत से एक सरकारी एंबुलेंस के बीच सड़क पर खराब होने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
साहिबगंज: झारखंड में स्वास्थ्य सेवाओं को दुरुस्त करने के सरकारी दावे एक बार फिर जमीन पर धक्का खाते नजर आए। जिले के राजमहल प्रखंड की दरला पंचायत से वायरल हुए एक वीडियो ने सिस्टम की कलई खोल दी है। वीडियो में एक सरकारी एंबुलेंस बीच सड़क पर बंद खड़ी है और ग्रामीण युवा उसे धक्का लगाकर चालू करने की जद्दोजहद कर रहे हैं।
स्थानीय लोगों के अनुसार, यह एंबुलेंस एक गर्भवती महिला को अस्पताल ले जाने निकली थी, लेकिन मरीज तक पहुंचने से पहले ही खुद जवाब दे गई। वीडियो में कुछ युवक सरकार और स्वास्थ्य विभाग पर गुस्सा निकालते दिख रहे हैं। उनका सवाल सीधा है: जब इमरजेंसी सेवा ही इमरजेंसी में दम तोड़ दे, तो आम आदमी किस भरोसे जिए? कई कोशिशों के बाद भी एंबुलेंस स्टार्ट नहीं हुई। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि कैसे जान बचाने वाली गाड़ी को बचाने के लिए खुद लोगों को पसीना बहाना पड़ा।


Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.
Related Posts

Latest News

