Sahebganj News: विश्व रक्तदाता दिवस पर उमा अमृता फाउंडेशन ने लगाया रक्तदान शिविर
फाउंडेशन के संस्थापक प्रशांत शेखर भी रहे मौजूद
साहिबगंज सदर अस्पताल के ब्लड बैंक में विश्व रक्तदाता दिवस पर उमा अमृता फाउंडेशन के सहयोग से रक्तदान शिविर लगाया गया। सिविल सर्जन डॉ. रामदेव पासवान ने शिविर का उद्घाटन किया और रक्तदान करने वाले 8 युवाओं को टी-शर्ट व कैप देकर सम्मानित किया।
साहिबगंज: विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर सदर अस्पताल स्थित रक्त अधिकोष में उमा अमृता फाउंडेशन के तत्वावधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन सिविल सर्जन डॉ. रामदेव पासवान ने मुख्य अतिथि के रूप में किया। इस मौके पर उमा अमृता फाउंडेशन के संस्थापक प्रशांत शेखर, रक्त अधिकोष के मैनेजर प्रवीण सक्सेना और टेक्नीशियन चंदन कुमार मौजूद थे।
शिविर में कुल 8 लोगों ने रक्तदान किया। रक्तदान करने वालों में गोपाल साह O+, चंद्रशेखर A+, पवन सिंह O+, विवेक कुमार B+, सोनू कुमार पासवान B+, अभिषेक ओझा B+, मनीष कुमार और प्रशांत शेखर A+ शामिल रहे। सिविल सर्जन डॉ. रामदेव पासवान ने सभी रक्तदाताओं को प्रोत्साहन स्वरूप स्वास्थ्य विभाग की ओर से टी-शर्ट, कैप और मग भेंट किए। उन्होंने शहरवासियों से अपील की कि रक्तदान के लिए आगे आएं ताकि जरूरतमंदों का जीवन बचाने का काम निरंतर चलता रहे।

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.


