Giridih News: बालमुकुंद फैक्ट्री विवाद पर फॉरवर्ड ब्लॉक का समर्थन, मजदूरों को न्याय दिलाने की मांग

स्थानीय मजदूरों को रोजगार नहीं मिलने का मुद्दा उठाया गया

Giridih News: बालमुकुंद फैक्ट्री विवाद पर फॉरवर्ड ब्लॉक का समर्थन, मजदूरों को न्याय दिलाने की मांग
गिरिडीह में मजदूर अधिकारों के समर्थन में बयान जारी करते फॉरवर्ड ब्लॉक के नेता।

गिरिडीह में ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक ने बालमुकुंद फैक्ट्री के खिलाफ चल रहे मजदूर आंदोलन का समर्थन किया है।

गिरिडीह: ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक ने बालमुकुंद फैक्ट्री प्रबंधन के खिलाफ असंगठित मजदूर मोर्चा और भाकपा माले द्वारा चलाए जा रहे आंदोलन का समर्थन करते हुए जिला प्रशासन से मजदूरों को न्याय दिलाने और फैक्ट्री प्रबंधन के खिलाफ उचित कार्रवाई करने की मांग की है।

फॉरवर्ड ब्लॉक के जिला संयोजक एवं पूर्व जिला परिषद सदस्य राजेश यादव ने सोमवार को जारी बयान में कहा कि बालमुकुंद फैक्ट्री में कार्यरत कई मजदूरों को मनमाने तरीके से काम से निकाल दिया गया है, जिसके विरोध में पिछले कई महीनों से आंदोलन जारी है। उन्होंने आरोप लगाया कि फैक्ट्री में श्रमिकों के अधिकारों का लगातार उल्लंघन किया जा रहा है और स्थानीय मजदूरों को पर्याप्त रोजगार भी नहीं दिया जा रहा है।

राजेश यादव ने कहा कि फैक्ट्री द्वारा कथित रूप से फैलाए जा रहे प्रदूषण से आसपास के क्षेत्रों का जनजीवन प्रभावित हो रहा है। इसके बावजूद जिला प्रशासन की ओर से अब तक ऐसी कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई, जिससे मजदूरों को न्याय मिल सके। उन्होंने प्रशासन के रवैये पर सवाल उठाते हुए राज्य और केंद्र सरकार दोनों को मजदूर विरोधी बताया।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र के गरीब और मेहनतकश वर्ग को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होने की जरूरत है। मजदूरों के हितों की रक्षा के लिए लगातार जनजागरण अभियान चलाने की आवश्यकता है, ताकि श्रमिक अपने अधिकारों के लिए संगठित होकर आवाज उठा सकें।

यह भी पढ़ें: SIR को लेकर झामुमो का बड़ा प्रशिक्षण शिविर, विनोद पांडेय बोले- मतदाताओं के अधिकार से नहीं होगा कोई समझौता

फॉरवर्ड ब्लॉक नेता ने कहा कि आंदोलन के बढ़ते दबाव के बाद जिला प्रशासन द्वारा जांच समिति गठित कर कार्रवाई का भरोसा दिया गया है, जो स्वागतयोग्य कदम है। हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि समिति की जांच निष्पक्ष और प्रभावी होनी चाहिए। यदि मजदूरों की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन का दायरा और व्यापक किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: झारखंड के बिरहोर, असुर और पहाड़िया समुदायों की स्वास्थ्य चुनौतियों पर होगी बड़ी रिसर्च, XISS और ICMR ने मिलाया हाथ

मजदूर संगठनों का कहना है कि उनकी मांगें पूरी तरह जायज हैं और प्रशासन को जल्द हस्तक्षेप कर श्रमिकों को राहत दिलानी चाहिए। वहीं इस मुद्दे को लेकर क्षेत्र में राजनीतिक और सामाजिक गतिविधियां भी तेज होती नजर आ रही हैं।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Susmita Rani
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Latest News

Deoghar News: जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनीं लोगों की समस्याएं, कई मामलों का ऑन-द-स्पॉट हुआ समाधान Deoghar News: जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनीं लोगों की समस्याएं, कई मामलों का ऑन-द-स्पॉट हुआ समाधान
Giridih News: बालमुकुंद फैक्ट्री विवाद पर फॉरवर्ड ब्लॉक का समर्थन, मजदूरों को न्याय दिलाने की मांग
रांची में दिखेगा पलामू के सिनेमा का दम; सरला बिरला विश्वविद्यालय में 26 जून से सजेगा फिल्मी कलाकारों का महाकुंभ
Palamu News: सड़क सुरक्षा को लेकर सख्त हुए उपायुक्त,नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई 
Palamu News: उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने की ई-गवर्नेंस सोसाइटी की समीक्षा बैठक
Dumka News: बीडीओ मोहम्मद एजाज आलम की अध्यक्षता में प्रखंड स्तरीय समन्वय बैठक संपन्न
Dumka News: प्रमुख बाबूलाल मुर्मू की अध्यक्षता में पंचायत समिति की बैठक संपन्न
Dumka News: श्रावणी मेला को लेकर बासुकीनाथ धाम में तैयारियां तेज, डीसी ने लिया जायजा
Pakur News: तीन दिनों में 92 किसानों के बीच बांटा गया 48 क्विंटल धान बीज
Pakur News: एसआईआर अभियान को लेकर बाबुधन मुर्मू ने नगाड़ा बजाकर जगाया समाज
Hazaribagh News: एसपी के निर्देश पर अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ महाअभियान की शुरुआत
Bokaro News: प्लॉट, भूमि के लीज नवीनीकरण हेतु सेल की व्यापक नीति जारी