Dumka News: श्रावणी मेला को लेकर बासुकीनाथ धाम में तैयारियां तेज, डीसी ने लिया जायजा

सार्वजनिक स्थलों की नियमित साफ-सफाई के दिए कड़े निर्देश

Dumka News: श्रावणी मेला को लेकर बासुकीनाथ धाम में तैयारियां तेज, डीसी ने लिया जायजा
(फ़ोटो)

राजकीय श्रावणी मेला महोत्सव 2026 के सफल आयोजन को लेकर दुमका उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने बासुकीनाथ धाम में रूट लाइन, शिवगंगा और संस्कार मंडप का निरीक्षण किया। सावन से पहले देवघर-बासुकीनाथ फोरलेन सड़क का निर्माण पूरा होने की उम्मीद है, जिससे श्रद्धालुओं को सुगम और सुरक्षित सुविधाएं मिलेंगी।

दुमक: श्रावणी मेला को लेकर फौजदारी बाबा बासुकीनाथ धाम में तैयारियां शुरू कर दी गयी है। सावन से पहले बाबा बैद्यनाथ धाम और बासुकीनाथ धाम को जोड़ने वाली फोर लेन सड़क का निर्माण कार्य भी पूरा कर लिए जाने की भी उम्मीद जतायी जा रही है। इस सड़क के निर्माण कार्य पूरा होने से कांवड़ियों को काफी राहत मिलेगी। 

इधर राजकीय श्रावणी मेला महोत्सव 2026 के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने बासुकीनाथ धाम पहुंचकर मेला क्षेत्र की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने रूट लाइन, संस्कार मंडप, शिवगंगा समेत विभिन्न महत्वपूर्ण स्थलों का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को कई जरूरी दिशा-निर्देश दिया। 

उपायुक्त ने कहा कि श्रावणी मेला के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु बासुकीनाथ धाम पहुंचते हैं। ऐसे में श्रद्धालुओं को सुरक्षित वातावरण में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने साफ-सफाई व्यवस्था का विशेष रूप से जायजा लिया और नियमित सफाई, कचरा निष्पादन तथा सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश दिए। 

वहीं शिवगंगा की साफ-सफाई की स्थिति का भी अवलोकन कर आवश्यक निर्देश दिए। उपायुक्त ने भीड़ प्रबंधन, पेयजल, शौचालय, सुरक्षा व्यवस्था तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं की तैयारियों का भी निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं समय रहते पूरा करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें: Sahebganj News: विश्व रक्तदाता दिवस पर उमा अमृता फाउंडेशन ने लगाया रक्तदान शिविर

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Deoghar News: जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनीं लोगों की समस्याएं, कई मामलों का ऑन-द-स्पॉट हुआ समाधान Deoghar News: जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनीं लोगों की समस्याएं, कई मामलों का ऑन-द-स्पॉट हुआ समाधान
Giridih News: बालमुकुंद फैक्ट्री विवाद पर फॉरवर्ड ब्लॉक का समर्थन, मजदूरों को न्याय दिलाने की मांग
रांची में दिखेगा पलामू के सिनेमा का दम; सरला बिरला विश्वविद्यालय में 26 जून से सजेगा फिल्मी कलाकारों का महाकुंभ
Palamu News: सड़क सुरक्षा को लेकर सख्त हुए उपायुक्त,नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई 
Palamu News: उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने की ई-गवर्नेंस सोसाइटी की समीक्षा बैठक
Dumka News: बीडीओ मोहम्मद एजाज आलम की अध्यक्षता में प्रखंड स्तरीय समन्वय बैठक संपन्न
Dumka News: प्रमुख बाबूलाल मुर्मू की अध्यक्षता में पंचायत समिति की बैठक संपन्न
Dumka News: श्रावणी मेला को लेकर बासुकीनाथ धाम में तैयारियां तेज, डीसी ने लिया जायजा
Pakur News: तीन दिनों में 92 किसानों के बीच बांटा गया 48 क्विंटल धान बीज
Pakur News: एसआईआर अभियान को लेकर बाबुधन मुर्मू ने नगाड़ा बजाकर जगाया समाज
Hazaribagh News: एसपी के निर्देश पर अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ महाअभियान की शुरुआत
Bokaro News: प्लॉट, भूमि के लीज नवीनीकरण हेतु सेल की व्यापक नीति जारी