Dumka News: प्रमुख बाबूलाल मुर्मू की अध्यक्षता में पंचायत समिति की बैठक संपन्न
विभिन्न पंचायतों के पंचायत समिति सदस्य रहे उपस्थित
रामगढ़ प्रखंड कार्यालय में प्रमुख बाबूलाल मुर्मू की अध्यक्षता में पंचायत समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसमें खराब चापाकलों की मरम्मत और 29-30 जून के पल्स पोलियो अभियान पर रणनीति बनी। बैठक से अनुपस्थित रहने पर प्रखंड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी से बीडीओ ने स्पष्टीकरण मांगने का कड़ा निर्देश जारी किया।
रामगढ़: प्रखंड कार्यालय सभागार में मंगलवार को प्रमुख बाबूलाल मुर्मू की अध्यक्षता में पंचायत समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न पंचायतों के पंचायत समिति सदस्य तथा प्रखंड स्तरीय विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे। बैठक में क्षेत्र के विकास एवं जनकल्याण से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में सभी पंचायतों से खराब पड़े जलमीनार एवं चापाकलों की अद्यतन सूची शीघ्र उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया, ताकि आवश्यक मरम्मति कार्य प्रारंभ कर ग्रामीणों को सुचारू पेयजल सुविधा उपलब्ध कराई जा सके।
इसके अलावा आगामी 29 एवं 30 जून को आयोजित होने वाले सघन पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने के लिए रणनीति तैयार की गई। पंचायत समिति सदस्यों से अपने-अपने क्षेत्रों में शत-प्रतिशत बच्चों को पोलियो की दवा पिलवाना सुनिश्चित करने का आग्रह किया गया।बैठक के दौरान मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना, 15वें वित्त आयोग सहित विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई।


Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.


