Jamshedpur News: मुनमुन चक्रवर्ती की पहल पर पुलिसकर्मियों के लिए आयोजित हुआ आई चेकअप कैंप
संस्कृति सोशल वेलफेयर फाउंडेशन की पहल पर आयोजित हुआ शिविर
जमशेदपुर के परसुडीह थाना परिसर में संस्कृति सोशल वेलफेयर फाउंडेशन की ओर से निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। संस्था के अध्यक्ष मुनमुन चक्रवर्ती की पहल पर आयोजित इस शिविर में त्रिनेत्रम आई हॉस्पिटल के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने पुलिसकर्मियों की आंखों की जांच की और उन्हें आवश्यक स्वास्थ्य परामर्श दिया।
जमशेदपुर: संस्कृति सोशल वेलफेयर फाउंडेशन की ओर से संस्था के अध्यक्ष मुनमुन चक्रवर्ती की पहल पर परसुडीह थाना परिसर में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में त्रिनेत्रम आई हॉस्पिटल के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने थाना के पुलिसकर्मियों की आंखों की जांच की तथा उन्हें नेत्र स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक सलाह दी।
शिविर के दौरान पुलिसकर्मियों की दृष्टि जांच, आंखों से संबंधित सामान्य समस्याओं की पहचान एवं आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया गया। इस पहल का उद्देश्य पुलिसकर्मियों के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना था।


परसुडीह थाना के पुलिसकर्मियों ने इस पहल की सराहना करते हुए संस्कृति सोशल वेलफेयर फाउंडेशन एवं त्रिनेत्रम आई हॉस्पिटल की टीम का आभार व्यक्त किया।
Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.


