Bokaro News: हम आपको सुनते हैं कार्यक्रम में छात्र की समस्या का 24 घंटे में हुआ समाधान
आम जनता की समस्याओं का प्राथमिकता से हो रहा निष्पादन
बोकारो के उपायुक्त अजय नाथ झा ने "हम आपको सुनते हैं" कार्यक्रम में चास निवासी बी.एड. छात्र चंदन कुमार महतो की छात्रवृत्ति आवेदन संबंधी तकनीकी समस्या का संज्ञान लिया। डीसी के निर्देश पर ई-कल्याण पोर्टल की त्रुटि को दुरुस्त करते हुए छात्र को 24 घंटे के भीतर फ्रेश आवेदन का विकल्प उपलब्ध करा दिया गया है।
बोकारो: समाहरणालय स्थित कार्यालय सभागार में शुक्रवार को आयोजित हम आपको सुनते हैं (लोक संवाद) कार्यक्रम में एक छात्र द्वारा छात्रवृत्ति आवेदन से संबंधित समस्या उपायुक्त अजय नाथ झा के समक्ष रखी गई, जिसका 24 घंटे के भीतर समाधान सुनिश्चित किया गया। चास निवासी चंदन कुमार महतो, जो वर्तमान में सी.सी. महतो टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज में बी.एड. सत्र 2025-27 के छात्र हैं, ने उपायुक्त को अवगत कराया कि पूर्व में वे ड्रोणा आईटीआई में अध्ययनरत थे तथा सत्र 2024-25 के लिए छात्रवृत्ति का लाभ प्राप्त करने हेतु आवेदन किया था। बाद में उच्च शिक्षा प्राप्त करने के उद्देश्य से उन्होंने आईटीआई से स्थानांतरण प्रमाण-पत्र प्राप्त कर बी.एड. में नामांकन कराया।
छात्र ने बताया कि बी.एड. सत्र 2025-26 के लिए छात्रवृत्ति आवेदन करना चाह रहे थे, लेकिन ई-कल्याण पोर्टल पर उनका आवेदन रिन्युअल श्रेणी में दर्ज हो रहा था, जबकि उन्हें फ्रेश अभ्यर्थी के रूप में आवेदन करना था। इस तकनीकी समस्या के कारण उनकी आवेदन प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ पा रही थी।मामले को गंभीरता से लेते हुए उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। तत्पश्चात छात्र को वर्ष 2025-26 के लिए फ्रेश एप्लीकेशन का विकल्प उपलब्ध करा दिया गया है।

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.


