Giridih News: समाहरणालय में जनसुनवाई, अपर समाहर्ता बिजय सिंह बीरूआ ने सुनीं आम लोगों की समस्याएं

संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए

Giridih News: समाहरणालय में जनसुनवाई, अपर समाहर्ता बिजय सिंह बीरूआ ने सुनीं आम लोगों की समस्याएं
(फ़ोटो)

गिरिडीह में जिला प्रशासन द्वारा आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें अपर समाहर्ता बिजय सिंह बीरूआ ने जिले के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से आए लोगों की भूमि विवाद, राजस्व, पेयजल, सड़क और सामाजिक योजनाओं से जुड़ी शिकायतों को गंभीरता से सुना। उन्होंने जिला जनसंपर्क पदाधिकारी अंजना भारती और अन्य विभागीय अधिकारियों को संवेदनशीलता के साथ, निष्पक्ष और समयबद्ध तरीके से इन समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निवारण करने का कड़ा निर्देश दिया।

गिरिडीह: जिला प्रशासन द्वारा आमजनों की समस्याओं के त्वरित समाधान एवं जनसुनवाई को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से आयोजित कार्यक्रम में अपर समाहर्ता, बिजय सिंह बीरूआ ने आम नागरिकों की शिकायतों एवं समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र से आए लोगों ने भूमि विवाद, राजस्व संबंधित मामलों, सामाजिक योजनाओं के लाभ, पेयजल, सड़क एवं अन्य जनसमस्याओं से जुड़े आवेदन प्रस्तुत किए। 

अपर समाहर्ता ने प्रत्येक शिकायत को ध्यानपूर्वक सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा मामलों के शीघ्र निष्पादन का आश्वासन दिया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन आम जनता की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और सभी विभागों को निर्देशित किया गया है कि प्राप्त शिकायतों का निष्पक्ष एवं समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करें। 

उन्होंने अधिकारियों को संवेदनशीलता के साथ कार्य करने तथा लोगों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने की बात कही। जनता दरबार में उपस्थित लोगों ने अपनी समस्याओं को सीधे प्रशासनिक पदाधिकारी के समक्ष रखने का अवसर मिलने पर संतोष व्यक्त किया। इस दौरान जिला जनसंपर्क पदाधिकारी,  अंजना भारती समेत अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

आज का राशिफल: मेष से मीन तक जानिए किस राशि पर पड़ेगा शुभ-अशुभ असर आज का राशिफल: मेष से मीन तक जानिए किस राशि पर पड़ेगा शुभ-अशुभ असर
Palamu News: समाहरणालय में आपूर्ति विभाग की बड़ी समीक्षा, एसडीएम सुलोचना मीणा ने दिए कड़े निर्देश
Dhanbad News: 10 फीट लंबा विशालकाय अजगर बरामद, आनपूरा गांव के खेत से 32 अंडे भी सुरक्षित रेस्क्यू
Dhanbad News: भू-धसान से भड़के ग्रामीणों ने किया सड़क जाम, रोजगार वाली जगह पर पुनर्वास की मांग
Ramgarh News: सजेगा योग का महामंच, 31 मई को होगी 4वीं जिला स्तरीय योगासन खेल प्रतियोगिता
Dumka News: प्रखंड मुख्यालय में भाजपा का हल्लाबोल, हेमंत सरकार के खिलाफ जोरदार धरना-प्रदर्शन
Bokaro News: अवैध खनिज परिवहन पर बड़ा एक्शन, स्टोन चिप्स से लदा ट्रैक्टर जब्त
Dumka News: समाहरणालय से जनगणना 2027 प्रचार वाहन रवाना, उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने दिखाई हरी झंडी
Koderma News: पत्रकार को "चिह्नित" करने का अधिकार किसी प्रेस क्लब अथवा जिला प्रशासन को नहीं: शाहनवाज हसन
Koderma News: ग्रिज़ली विद्यालय में भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन, नवागंतुक छात्रावास विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन
“एक टिकट में लाखों” के लालच में फंस रहे युवा, पाकुड़ में बढ़ा अवैध लॉटरी कारोबार
Hazaribagh News: उपायुक्त ने जनता दरबार में सुनीं आम लोगों की समस्याएं, समय-सीमा के भीतर त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश