Sahebganj News: शुभेंदु अधिकारी को मुख्यमंत्री बनाए जाने पर बजरंगी महतो ने दी बधाई

बंगाल में 15 साल के टीएमसी शासन के अंत पर हर्ष व्यक्त

Sahebganj News: शुभेंदु अधिकारी को मुख्यमंत्री बनाए जाने पर बजरंगी महतो ने दी बधाई
(फ़ोटो)

हिंदू धर्म रक्षा मंच के प्रदेश महासचिव बजरंगी महतो ने पश्चिम बंगाल में शुभेंदु अधिकारी को मुख्यमंत्री बनाए जाने पर हर्ष व्यक्त करते हुए इसे 'डबल इंजन सरकार' और विकास के नए युग की शुरुआत बताया। उन्होंने विश्वास जताया कि शुभेंदु के नेतृत्व में बंगाल भ्रष्टाचार मुक्त होगा और 'सबका साथ-सबका विकास' के मंत्र के साथ आगे बढ़ेगा।

साहिबगंज: पश्चिम बंगाल में शुभेंदु अधिकारी को मुख्यमंत्री बनाए जाने पर हिन्दू धर्म रक्षा मंच के प्रदेश महासचिव बजरंगी महतो ने हर्ष व्यक्त करते हुए वहां की जनता को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि बंगाल की जनता ने जिस बदलाव के लिए जनादेश दिया था, वह अब साकार होता दिख रहा है।  

जनता की उम्मीदों पर खरे उतरेंगे शुभेंदु’  

शुक्रवार को जारी बयान में बजरंगी महतो ने कहा कि शुभेंदु अधिकारी जमीन से जुड़े नेता हैं और बंगाल की नब्ज को बखूबी समझते हैं। उनके नेतृत्व में राज्य में भ्रष्टाचार मुक्त शासन, कानून व्यवस्था की बहाली और तेजी से विकास होगा। तुष्टिकरण की राजनीति खत्म होगी और ‘सबका साथ, सबका विकास’ के मंत्र पर काम होगा।  

डबल इंजन सरकार से बंगाल को फायदा  

यह भी पढ़ें: Sahebganj News: NSUI ने कुलपति को सौंपा चार सूत्री मांग पत्र, शैक्षणिक मुद्दों पर जताया विरोध

प्रदेश महासचिव ने कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और बंगाल में शुभेंदु अधिकारी के मुख्यमंत्री बनने से डबल इंजन की सरकार बनेगी। इससे केंद्र की योजनाएं सीधे जनता तक पहुंचेंगी और बंगाल फिर से ‘सोने की बंगाल’ बनने की ओर बढ़ेगा। उद्योग, रोजगार और महिला सुरक्षा के क्षेत्र में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा।

यह भी पढ़ें: विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर साहिबगंज में जागरूकता अभियान, बच्चों के अधिकारों पर दिया गया जोर

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

48 गेंदों का तूफान, गिल के 3000 रन और रोहित के 16000 रन, पहले वनडे में रिकॉर्ड्स की बरसात 48 गेंदों का तूफान, गिल के 3000 रन और रोहित के 16000 रन, पहले वनडे में रिकॉर्ड्स की बरसात
शुभमन गिल ने रचा इतिहास, सबसे तेज 3000 वनडे रन बनाने वाले भरतीय बल्लेबाज बने
फ्रांस पहुंचे पीएम मोदी, ‘भारत इनोवेट्स’ से वीवा टेक तक नवाचार पर रहेगा फोकस
Dumka News: 30 जून से शुरू होगा विशेष गहन पुनरीक्षण, बीडीओ ने बीएलओ संग की बैठक
Dumka News: सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना पर विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ आयोजन
Dumka News: आंगनबाड़ी केंद्रों में भारी लापरवाही, समय से पहले लटक रहे ताले, बच्चे नदारद
Dhanbad News: माँ अम्बे आउटसोर्सिंग को ब्लैकलिस्ट करने की मांग, कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी
Dhanbad News: महाराष्ट्र में जयनगर के विकास महतो का आकस्मिक निधन, गांव में पसरा मातम
Dhanbad News: बलियापुर पंचायत समिति की बैठक में गूंजा सरकारी अस्पताल की बदहाली का मुद्दा
Giridih News: चोरगत्ता गांव में बड़ी वारदात; छत पर सोता रहा परिवार, 25 लाख के जेवर साफ
Bokaro News: पुलिस अधीक्षक का औचक निरीक्षण, चंदनक्यारी और सियालजोरी थानों की जांची व्यवस्था
Bokaro News: बीएसएल द्वारा संचालित सेक्टर-9 स्थित "सर्व स्वास्थ्य केंद्र में निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं