बेलगढ़ा गांव में हाथियों का डेरा: ग्रामीणों में दहशत, वन विभाग की टीम मौके पर तैनात

प्रशासनिक निर्देशों का पालन करने की विधिक अपील

बेलगढ़ा गांव में हाथियों का डेरा: ग्रामीणों में दहशत, वन विभाग की टीम मौके पर तैनात
(बेलगढ़ा में हाथी अलर्ट)

कोडरमा थाना क्षेत्र के डूमरडीहा पंचायत अंतर्गत बेलगढ़ा गांव में जंगली हाथियों का झुंड पहुंचने से ग्रामीणों में दहशत है। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर मोर्चेबंदी की है और नागरिकों को विनिर्दिष्ट सुरक्षा उपायों का पालन करने के विधिक निर्देश जारी किए हैं।

कोडरमा: जिले के कोडरमा थाना क्षेत्र अंतर्गत डूमरडीहा पंचायत के बेलगढ़ा गांव में शुक्रवार को हाथियों का झुंड पहुंचने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। हाथियों की आवाजाही की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर स्थिति पर नजर बनाए हुए है। वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे रात के समय बिना आवश्यक कारण घरों से बाहर न निकलें। किसी भी स्थिति में हाथियों के करीब जाने या उन्हें भगाने का प्रयास न करें। यदि हाथियों की गतिविधि कहीं दिखाई दे तो इसकी सूचना तत्काल वन विभाग या स्थानीय प्रशासन को दें।

विभाग ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और पूरी सतर्कता बरतने की भी अपील की है। अधिकारियों का कहना है कि हाथियों के झुंड की लगातार निगरानी की जा रही है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके। गौरतलब है कि कोडरमा जिले के विभिन्न इलाकों में पिछले कुछ समय से जंगली हाथियों की आवाजाही लगातार बनी हुई है। ऐसे में वन विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने और प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की सलाह दी है।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Kumar Ramesham Picture

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Latest News

दहेज की बलिवेदी पर चढ़ी एक और बेटी: मात्र 70 हजार के लिए नवविवाहिता को पेट्रोल से जलाया, 16 दिन बाद मौत दहेज की बलिवेदी पर चढ़ी एक और बेटी: मात्र 70 हजार के लिए नवविवाहिता को पेट्रोल से जलाया, 16 दिन बाद मौत
Bokaro News: बीएसएल की मोबाइल मेडिकल यूनिट द्वारा जांच शिविर का आयोजन
Bokaro News: बीएसएल में मई महीने के सर्वश्रेष्ठ आठ कर्मचारी पुरस्कार से सम्मानित
Sahebganj News: महिला महाविद्यालय में स्नातक सत्र 2026-30 हेतु नामांकन प्रक्रिया शुरू
Koderma News: अकीदत और सामाजिक सौहार्द के साथ संपन्न हुआ मुहर्रम का पर्व
Koderma News: बीजेपी ने आपातकाल की 51वीं वर्षगांठ पर आयोजित की भव्य संगोष्ठी
DSPMU में स्नातक नामांकन प्रक्रिया तेज: 1 जुलाई तक चांसलर पोर्टल पर सीयूईटी (CUET) स्कोर अपडेट करने का मौका
Hazaribagh News: शहर के चार थाना क्षेत्रों में अवैध सिंगल डिजिट लॉटरी का खेल तेज
Sahebganj News: मसबेडा मौजा में अमर शहीद जवरा पहाड़िया की प्रतिमा का अनावरण
Koderma News: शांति और सौहार्द के साथ मना मुहर्रम का त्योहार ताजिये व झांकी निकली
बेलगढ़ा गांव में हाथियों का डेरा: ग्रामीणों में दहशत, वन विभाग की टीम मौके पर तैनात
मुख्य मार्ग पर झाड़ी से मिला ट्रैक्टर चालक का शव, इलाके में सनसनी, हत्या की आशंका