Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने सेल्फी ब्रिज के सौंदर्यीकरण कार्यों का किया औचक निरीक्षण

उप विकास आयुक्त भी निरीक्षण के दौरान रहे उपस्थित

Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने सेल्फी ब्रिज के सौंदर्यीकरण कार्यों का किया औचक निरीक्षण
(सेल्फी ब्रिज का प्रशासनिक निरीक्षण)

दुमका के उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने जिले के प्रमुख पर्यटन केंद्र सेल्फी ब्रिज में चल रहे सौंदर्यीकरण कार्यों का औचक निरीक्षण किया। डीडीसी की उपस्थिति में हुई इस जांच के दौरान उन्होंने एनआरईपी के कार्यपालक अभियंता को शेड की ऊंचाई बढ़ाने और आगंतुकों के लिए उच्च गुणवत्ता वाली बेंच लगाने का निर्देश दिया।

दुमका: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने सेल्फी ब्रिज में चल रहे सौंदर्यीकरण कार्यों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्थल पर आमजन एवं पर्यटकों की सुविधा के लिए लगाए गए बेंचों की गुणवत्ता की जांच की तथा कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने वहां स्थापित किए जा रहे शेड का अवलोकन करते हुए एनआरईपी के कार्यपालक अभियंता को शेड की ऊंचाई बढ़ाकर निर्माण कराने का निर्देश दिया, ताकि आगंतुकों को बेहतर सुविधा उपलब्ध हो सके तथा स्थल अधिक आकर्षक एवं उपयोगी बन सके। 

उपायुक्त ने कहा कि सेल्फी ब्रिज जिले का एक महत्वपूर्ण पर्यटन एवं आकर्षण केंद्र है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग घूमने और समय व्यतीत करने आते हैं। ऐसे में यहां उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की गुणवत्ता एवं उपयोगिता का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि सौंदर्यीकरण कार्यों को निर्धारित मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण तरीके से शीघ्र पूर्ण कराया जाए तथा यह सुनिश्चित किया जाए कि पर्यटकों एवं आम नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।इस अवसर पर उप विकास आयुक्त भी उपस्थित थे।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

धनबाद जदयू जिलाध्यक्ष पिंटू कुमार सिंह ने नीतीश कुमार से की शिष्टाचार मुलाकात धनबाद जदयू जिलाध्यक्ष पिंटू कुमार सिंह ने नीतीश कुमार से की शिष्टाचार मुलाकात
जिला निर्वाचन पदाधिकारी के निर्देश पर शत-प्रतिशत वोटर मैपिंग के लिए विशेष कैंप आयोजित
शिक्षा व्यवस्था में सुधार को लेकर उपायुक्त ने की उच्चस्तरीय समीक्षा, लापरवाही पर कार्रवाई के दिए निर्देश
Pakur News: बाल विवाह मुक्त समाज, कुप्रथा के खिलाफ ग्रामीणों और अधिकारियों ने ली सामूहिक शपथ
Pakur News: उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने की शिक्षा और मध्याह्न भोजन की उच्च स्तरीय समीक्षा
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने सेल्फी ब्रिज के सौंदर्यीकरण कार्यों का किया औचक निरीक्षण
Dumka News: उपायुक्त ने किया बांसकुली और भालका सिंगारी स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षण
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने किया बहु-ग्रामीण जलापूर्ति योजना का औचक निरीक्षण
एसबीआई मुख्य शाखा में सीनियर सिटीजन फैसिलिटेशन डेस्क स्थापित, बुजुर्गों को मिलेगी कानूनी सहायता
Hazaribagh News: संत कोलंबस कॉलेज में सात दिवसीय स्वच्छता और वृक्षारोपण अभियान का सफल समापन
Hazaribagh News: उपायुक्त हेमंत सती ने की स्वास्थ्य विभाग की व्यापक समीक्षा, दिए कई कड़े निर्देश
Koderma News: भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ हर विद्या पर कार्य करेगा: चंद्रवीर गायत्री