जिला निर्वाचन पदाधिकारी के निर्देश पर शत-प्रतिशत वोटर मैपिंग के लिए विशेष कैंप आयोजित

मतदाता सूची को त्रुटिहीन बनाने में जुटा जिला प्रशासन

जिला निर्वाचन पदाधिकारी के निर्देश पर शत-प्रतिशत वोटर मैपिंग के लिए विशेष कैंप आयोजित
(मतदाता सूची मैपिंग कैंप)

धनबाद के जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त आदित्य रंजन के निर्देश पर जिले के सभी प्रखंडों और नगर निकायों में मतदाता मैपिंग कैंप आयोजित किए गए। सिंदरी विधानसभा के ईआरओ सह अपर समाहर्ता विनोद कुमार ने बलियापुर में बूथों का निरीक्षण कर दो दिनों में कार्य पूरा करने का कड़ा निर्देश दिया।

धनबाद: मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 के तहत जिले में शत-प्रतिशत मतदाताओं की मैपिंग सुनिश्चित करने के लिए गुरुवार को सभी प्रखंडों, धनबाद नगर निगम तथा चिरकुंडा नगर परिषद के विभिन्न वार्डों में विशेष मैपिंग कैंप आयोजित किए गए। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त आदित्य रंजन के निर्देश पर चलाए जा रहे इस अभियान के तहत मतदान केंद्रों पर बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर मतदाताओं के सत्यापन और मैपिंग कार्य में तेजी लाई जा रही है।

38 सिंदरी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बलियापुर प्रखंड के अलकडीहा, आमझर, कुसमाटांड़, मुकुंदा और चांदकुईयां पंचायत के विभिन्न मतदान केंद्रों पर विशेष कैंप लगाए गए। कैंपों के सफल संचालन और नियमित निगरानी के लिए नोडल पदाधिकारियों एवं सहयोगी अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई थी।

सिंदरी विधानसभा के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता विनोद कुमार ने बलियापुर के आमझर और मुकुंदा पंचायत के मतदान केंद्र संख्या 279 से 290 तक के बीएलओ द्वारा किए जा रहे मैपिंग कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित बीएलओ को निर्धारित लक्ष्य दो दिनों के भीतर पूरा करने का निर्देश दिया तथा कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने की हिदायत दी।

निरीक्षण के दौरान जिला आपदा प्रबंधन पदाधिकारी संजय कुमार झा, एईआरओ प्रभास चंद्र दास, बीपीआरओ मो. आलम, पंचायत सचिव एवं बीएलओ सुपरवाइजर भी मौजूद रहे। प्रशासन ने अभियान को सफल बनाने के लिए सभी संबंधित कर्मियों को पूरी सक्रियता के साथ कार्य करने का निर्देश दिया है।

यह भी पढ़ें: विश्व पर्यावरण दिवस पर ब्लॉक-2 क्षेत्र में विविध कार्यक्रमों का आयोजन, पर्यावरण संरक्षण की दिलाई गई शपथ

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

धनबाद जदयू जिलाध्यक्ष पिंटू कुमार सिंह ने नीतीश कुमार से की शिष्टाचार मुलाकात धनबाद जदयू जिलाध्यक्ष पिंटू कुमार सिंह ने नीतीश कुमार से की शिष्टाचार मुलाकात
जिला निर्वाचन पदाधिकारी के निर्देश पर शत-प्रतिशत वोटर मैपिंग के लिए विशेष कैंप आयोजित
शिक्षा व्यवस्था में सुधार को लेकर उपायुक्त ने की उच्चस्तरीय समीक्षा, लापरवाही पर कार्रवाई के दिए निर्देश
Pakur News: बाल विवाह मुक्त समाज, कुप्रथा के खिलाफ ग्रामीणों और अधिकारियों ने ली सामूहिक शपथ
Pakur News: उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने की शिक्षा और मध्याह्न भोजन की उच्च स्तरीय समीक्षा
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने सेल्फी ब्रिज के सौंदर्यीकरण कार्यों का किया औचक निरीक्षण
Dumka News: उपायुक्त ने किया बांसकुली और भालका सिंगारी स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षण
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने किया बहु-ग्रामीण जलापूर्ति योजना का औचक निरीक्षण
एसबीआई मुख्य शाखा में सीनियर सिटीजन फैसिलिटेशन डेस्क स्थापित, बुजुर्गों को मिलेगी कानूनी सहायता
Hazaribagh News: संत कोलंबस कॉलेज में सात दिवसीय स्वच्छता और वृक्षारोपण अभियान का सफल समापन
Hazaribagh News: उपायुक्त हेमंत सती ने की स्वास्थ्य विभाग की व्यापक समीक्षा, दिए कई कड़े निर्देश
Koderma News: भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ हर विद्या पर कार्य करेगा: चंद्रवीर गायत्री