विश्व पर्यावरण दिवस पर ब्लॉक-2 क्षेत्र में विविध कार्यक्रमों का आयोजन, पर्यावरण संरक्षण की दिलाई गई शपथ
पुनरुद्धारित हरिना उद्यान का विनीता सिन्हा ने किया उद्घाटन
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बीसीसीएल के ब्लॉक-2 क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण को लेकर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। अधिकारियों और कर्मचारियों ने पर्यावरणीय शपथ ली, मिट्टी से निर्मित पानी की बोतलों का वितरण किया गया तथा हरिना उद्यान में वृहद वृक्षारोपण अभियान चलाया गया।
धनबाद: विश्व पर्यावरण सप्ताह (01-05 जून) के अंतिम दिन, विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पर्यावरण विभाग, ब्लॉक-2 क्षेत्र, बीसीसीएल द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
सर्वप्रथम महाप्रबंधक कार्यालय, ब्लॉक-2 क्षेत्र के सम्मेलन कक्ष में अधिकारियों एवं कर्मचारियों के बीच पर्यावरणीय शपथ दिलाई गई तथा मिट्टी से निर्मित पानी की बोतलों का वितरण किया गया। इस अवसर पर ब्लॉक-2 क्षेत्र के महाप्रबंधक कुमार रंजीव ने पर्यावरण से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर प्रकाश डाला। साथ ही लोगों से प्रकृति-अनुकूल दिनचर्या अपनाने की अपील की। मौके पर उपस्थित क्षेत्र के अपर महाप्रबंधक पी.एस.के. सिन्हा ने पर्यावरण संरक्षण संबंधी महत्वपूर्ण बिंदुओं को सबके समक्ष रखा।


इसके पश्चात विगत दिनों में आयोजित पर्यावरण विषयक निबंध प्रतियोगिता के विजेताओं को पारितोषिक एवं प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया।
मौके पर उपस्थित क्षेत्रीय प्रबंधक (पर्यावरण) उत्तम कुमार झा ने 5 जून, विश्व पर्यावरण दिवस से आरंभ हो रहे देशव्यापी वृक्षारोपण अभियान "एक पेड़ माँ के नाम" की चर्चा की तथा लोगों से इस वर्ष अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की।
Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.


