धनबाद जदयू जिलाध्यक्ष पिंटू कुमार सिंह ने नीतीश कुमार से की शिष्टाचार मुलाकात

नीतीश कुमार का मार्गदर्शन कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत: पिंटू

धनबाद जदयू जिलाध्यक्ष पिंटू कुमार सिंह ने नीतीश कुमार से की शिष्टाचार मुलाकात
(नीतीश कुमार से मिले पिंटू)

धनबाद जिला जदयू अध्यक्ष पिंटू कुमार सिंह ने पटना में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार से शिष्टाचार मुलाकात की। 7 सर्कुलर रोड स्थित आवास पर हुई इस बैठक में झारखंड में जदयू के संगठन विस्तार, युवाओं को जोड़ने और नीतियों को गांव-गांव तक पहुंचाने पर विस्तृत चर्चा हुई।

धनबादः जिला जदयू के जिलाध्यक्ष सह नीतीश विचार मंच झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष पिंटू कुमार सिंह ने गुरुवार को पटना स्थित 7 सर्कुलर रोड आवास पर जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने धनबाद समेत झारखंड में पार्टी संगठन की गतिविधियों और विस्तार को लेकर विस्तार से चर्चा की।

मुलाकात के दौरान नीतीश कुमार ने पिंटू कुमार सिंह को संगठन को और अधिक मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को सक्रिय रखने तथा जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देने का सुझाव दिया। उन्होंने झारखंड में जदयू की विचारधारा को गांव-गांव तक पहुंचाने और युवाओं को पार्टी से जोड़ने पर भी जोर दिया।

पिंटू कुमार सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार का मार्गदर्शन और आशीर्वाद कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके निर्देशों के अनुरूप संगठन को मजबूत करने और जनता के बीच पार्टी की पकड़ को और सशक्त बनाने का प्रयास किया जाएगा।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

धनबाद जदयू जिलाध्यक्ष पिंटू कुमार सिंह ने नीतीश कुमार से की शिष्टाचार मुलाकात धनबाद जदयू जिलाध्यक्ष पिंटू कुमार सिंह ने नीतीश कुमार से की शिष्टाचार मुलाकात
जिला निर्वाचन पदाधिकारी के निर्देश पर शत-प्रतिशत वोटर मैपिंग के लिए विशेष कैंप आयोजित
शिक्षा व्यवस्था में सुधार को लेकर उपायुक्त ने की उच्चस्तरीय समीक्षा, लापरवाही पर कार्रवाई के दिए निर्देश
Pakur News: बाल विवाह मुक्त समाज, कुप्रथा के खिलाफ ग्रामीणों और अधिकारियों ने ली सामूहिक शपथ
Pakur News: उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने की शिक्षा और मध्याह्न भोजन की उच्च स्तरीय समीक्षा
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने सेल्फी ब्रिज के सौंदर्यीकरण कार्यों का किया औचक निरीक्षण
Dumka News: उपायुक्त ने किया बांसकुली और भालका सिंगारी स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षण
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने किया बहु-ग्रामीण जलापूर्ति योजना का औचक निरीक्षण
एसबीआई मुख्य शाखा में सीनियर सिटीजन फैसिलिटेशन डेस्क स्थापित, बुजुर्गों को मिलेगी कानूनी सहायता
Hazaribagh News: संत कोलंबस कॉलेज में सात दिवसीय स्वच्छता और वृक्षारोपण अभियान का सफल समापन
Hazaribagh News: उपायुक्त हेमंत सती ने की स्वास्थ्य विभाग की व्यापक समीक्षा, दिए कई कड़े निर्देश
Koderma News: भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ हर विद्या पर कार्य करेगा: चंद्रवीर गायत्री