Dhanbad News: अवैध कोयला तस्करी के विरोध पर राकोमयू नेता पर फायरिंग का आरोप, अंगारपथरा में सनसनी

Dhanbad News: अवैध कोयला तस्करी के विरोध पर राकोमयू नेता पर फायरिंग का आरोप, अंगारपथरा में सनसनी
अंगारपथरा में घटना के बाद की तस्वीर

अंगारपथरा में अवैध कोयला तस्करी के विरोध को लेकर राकोमयू नेता जुबेर आलम पर फायरिंग और हमला करने का आरोप लगा है। घटना में उनके पुत्र सलमान घायल हो गए। पुलिस ने गोली चलने से इंकार करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

धनबाद: अंगारपथरा क्षेत्र में गुरुवार की रात अवैध कोयला तस्करी के विरोध को लेकर राकोमयू नेता जुबेर आलम पर कुछ स्थानीय लोगों द्वारा घर पर ईंट-पत्थर चलाने, मारपीट और फायरिंग करने का आरोप सामने आया है। हालांकि निशाना चूक जाने के कारण जुबेर आलम बाल-बाल बच गए। घटना के दौरान उनके घर पर ईंट-पत्थर से हमला किया गया, जिसमें उनके पुत्र सलमान घायल हो गए। घटना के बाद कुछ देर के लिए इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

सूचना मिलते ही अंगारपथरा ओपी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। हालांकि ओपी प्रभारी प्रवीण कुमार ने गोली चलने की घटना से इंकार किया है। समाचार लिखे जाने तक मामले में कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई थी।

क्या है मामला?

बताया जाता है कि अंगारपथरा ओपी क्षेत्र अंतर्गत मां अंबे आउटसोर्सिंग के बंद कार्यालय के पीछे कुछ कथित कोयला तस्कर तस्करी के उद्देश्य से जुबेर आलम के बीसीसीएल आवास की बाउंड्री तोड़ने पहुंचे थे। इसका विरोध जुबेर के परिजनों ने किया। आरोप है कि विरोध करने पर तस्करों ने परिवार के लोगों के साथ मारपीट शुरू कर दी।

हो-हल्ला सुनकर जब जुबेर आलम मौके पर पहुंचे, तो आरोपियों ने उन पर फायरिंग कर दी। हालांकि वे बाल-बाल बच गए। इसके बाद परिवार के लोग जान बचाने के लिए घर के अंदर चले गए। आरोप है कि हमलावरों ने बाहर से ईंट-पत्थर चलाना शुरू कर दिया, जिसमें जुबेर के पुत्र सलमान घायल हो गए।

यह भी पढ़ें: हजारीबाग को स्वच्छ बनाने निकला नगर निगम, इंटर साइंस कॉलेज क्षेत्र में चला विशेष अभियान

घटना के दौरान जुबेर और उनके परिजनों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग जुटने लगे। लोगों की भीड़ बढ़ती देख सभी हमलावर मौके से फरार हो गए।

यह भी पढ़ें: Dhanbad News: पूर्व मंत्री जलेश्वर महतो का सांसद ढुल्लू महतो पर बड़ा हमला, बोले- कोयला चोरी पर जवाब दें

इस संबंध में जुबेर आलम ने बताया कि घर के पीछे कुछ लोग पहले से अवैध कोयला तस्करी कर रहे थे। गुरुवार को वही लोग उनके घर की बाउंड्री तोड़ने पहुंचे थे। विरोध करने पर जान मारने की नीयत से उन पर गोली चलाई गई।

गोली चलने की घटना से पुलिस का इंकार

इधर, अंगारपथरा ओपी प्रभारी प्रवीण कुमार ने गोली चलने की घटना से साफ इंकार किया है। उन्होंने कहा कि घटना के समय पुलिस की गश्ती टीम अंगारपथरा क्षेत्र में पेट्रोलिंग कर रही थी। बकरीद को लेकर पुलिस पहले से अलर्ट मोड में थी। पुलिस पूरे मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

Dumka News: हथियार के बल पर सीएसपी संचालक से 2.90 लाख की लूट, इलाके में दहशत Dumka News: हथियार के बल पर सीएसपी संचालक से 2.90 लाख की लूट, इलाके में दहशत
दावे हवाई, हकीकत जुदा: पेयजल मंत्री के क्षेत्र में ‘प्यासा’ है पूर्व विधायक का पैतृक गांव
हजारीबाग में मलेरिया रोकथाम को लेकर विशेष अभियान, लोगों से सतर्क रहने की अपील
विभावि के प्रबंधन विभाग में कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव संपन्न, मशहूर 'वीवो' कंपनी में विद्यार्थियों का किया गया चयन
Pakud News: महेशपुर में ओवरलोड बालू की अवैध तस्करी जारी, प्रशासन की चुप्पी पर सवाल
साहिबगंज में भाजपा के पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान का समापन
Ranchi News: जिला शतरंज चैम्पियनशिप 2026 का चैंबर भवन में भव्य उद्घाटन, मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद महुआ माजी रहीं उपस्थित
बीआईटी मेसरा: 5 दिवसीय शॉर्ट टर्म ट्रेनिंग प्रोग्राम (STTP) का हुआ सफल समापन
Hazaribagh News: बेंदगी हरिजन मोहल्ला में 63 केवी ट्रांसफार्मर का हुआ उद्घाटन
Sahebganj News: होटल कलिंगा में यादव महासभा की बैठक, एकजुटता पर मंथन
धनबाद की खदान में दर्दनाक हादसा, खाई में गिरा डोजर, ऑपरेटर की मौत
चमत्कार को नमस्कार: 27 हफ्ते में जन्में 610 ग्राम के बच्चे को SNCU ने दिया नया जीवन