हजारीबाग को स्वच्छ बनाने निकला नगर निगम, इंटर साइंस कॉलेज क्षेत्र में चला विशेष अभियान
नगर निगम ने नालियों और सार्वजनिक स्थलों की सफाई शुरू की
हजारीबाग को स्वच्छ और सुंदर बनाने के उद्देश्य से नगर निगम ने विशेष स्वच्छता अभियान शुरू किया है।
हजारीबाग: शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने की दिशा में नगर निगम द्वारा सोमवार को विशेष स्वच्छता अभियान की शुरुआत की गई। महापौर अरविंद कुमार राणा के नेतृत्व में इंटर साइंस कॉलेज के समीप स्थित तालाब एवं आसपास के क्षेत्रों में व्यापक सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान नगर निगम के अधिकारी, वार्ड पार्षद, सफाई कर्मी एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।
महापौर अरविंद कुमार राणा ने कहा कि पूरे देश में स्वच्छता फीडबैक अभियान चलाया जा रहा है और हजारीबाग नगर निगम क्षेत्र में इसकी शुरुआत इंटर साइंस कॉलेज क्षेत्र से की गई है। उन्होंने बताया कि नगर निगम द्वारा विशेष अभियान चलाकर निगम क्षेत्र की नालियों एवं सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई कराई जा रही है।

उन्होंने यह भी कहा कि जनसहभागिता से ही हजारीबाग को आदर्श एवं स्वच्छ शहर बनाया जा सकता है।
इंटर साइंस कॉलेज के संस्थापक सह प्राचार्य बसंत कुमार झा ने कहा कि यह हजारीबाग के लिए गौरव की बात है कि शहर को अरविंद कुमार राणा जैसे प्रगतिशील एवं कर्तव्यनिष्ठ महापौर मिले हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में हजारीबाग स्वच्छता के क्षेत्र में नई पहचान स्थापित करेगा।
वार्ड संख्या 9 के वार्ड पार्षद बैजनाथ राम ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि स्वच्छता अभियान की शुरुआत उनके वार्ड क्षेत्र से होना गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि सभी लोगों की सहभागिता से ही हजारीबाग को स्वच्छ एवं सुंदर बनाया जा सकता है।
इस मौके पर वार्ड संख्या 8 के वार्ड पार्षद प्रतिनिधि प्रकाश गुप्ता, प्रभु कुमार, जय नारायण कुशवाहा, अरुण कुमार, हेड जमादार दीपक गोस्वामी, अभिषेक कुमार, बिट्टू कुमार, सूरज कुमार, मंटू कुमार, रंजीत मंडल, आशीष कुमार, सूरज राम, मनीष कुमार, प्रियांशु कुमार, मनोज कुमार, रंजय कुमार, अमित कुमार, गुड्डू, रोशन कुमार, रंजन कुमार, सरवन एवं अंकित सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.
