Sahebganj News: भीषण गर्मी में राजमहल थाना बना ‘राहत का दरबार’, संत बोले- यही है असली मानव सेवा

राहगीरों, ऑटो चालकों और मजदूरों को गर्मी से राहत पहुंचाने की पहल

Sahebganj News: भीषण गर्मी में राजमहल थाना बना ‘राहत का दरबार’, संत बोले- यही है असली मानव सेवा
भीषण गर्मी में लोगों को राहत देता राजमहल थाना का प्याऊ

साहिबगंज के राजमहल थाना ने भीषण गर्मी और हीटवेव के बीच मानवता की मिसाल पेश करते हुए थाना परिसर में निःशुल्क शीतल पेयजल प्याऊ शुरू किया है। इस पहल से राहगीरों, वाहन चालकों, रिक्शा-ठेला और टोटो चालकों सहित स्थानीय लोगों को बड़ी राहत मिल रही है।

साहिबगंज: तपती धूप और लू के थपेड़ों के बीच राजमहल थाना पुलिस ‘खाकी’ के साथ ‘मानवता’ का भी फर्ज निभा रही है। लगातार बढ़ रही भीषण गर्मी और हीटवेव को देखते हुए थाना प्रशासन ने थाना परिसर और आसपास के क्षेत्र में निःशुल्क शीतल पेयजल प्याऊ की व्यवस्था की है।

इस प्याऊ से गुजरने वाले राहगीरों, वाहन चालकों, रिक्शा-ठेला व टोटो चालकों और स्थानीय लोगों को बड़ी राहत मिल रही है। भीषण गर्मी में ठंडा पानी किसी अमृत से कम नहीं है। राजमहल थाना की इस पहल का मुख्य उद्देश्य भीषण गर्मी में आम लोगों को राहत पहुंचाना और उन्हें लू से सुरक्षित रखना है।

पुलिस प्रशासन ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील करते हुए कहा कि शरीर में पानी की कमी न होने दें और अधिक से अधिक पानी पिएं। बिना जरूरी काम के धूप में न निकलें, खासकर दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक। सिर ढककर बाहर निकलें तथा गमछा, टोपी या छाते का इस्तेमाल करें। बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों का विशेष ख्याल रखें, क्योंकि ये हीटवेव से सबसे जल्दी प्रभावित होते हैं। लू के लक्षण जैसे चक्कर, उल्टी या तेज बुखार दिखाई देने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

स्थानीय निवासी सह शिक्षक गोपालचंद्र मंडल ने कहा कि पुलिस को अक्सर सख्ती के लिए जाना जाता है, लेकिन इस गर्मी में थाना द्वारा शुरू की गई यह सेवा दिल छू लेने वाली है। उन्होंने इसे असली समाज सेवा बताया।

यह भी पढ़ें: उपासना मरांडी ने पाता मेला में खेल और परंपरा का दिया संदेश, फाइनल मैच का किया शुभारंभ

एक ऑटो चालक छक्कू मंडल ने कहा कि दिनभर गाड़ी चलाने के दौरान बार-बार पानी खरीदना पड़ता था, लेकिन थाने के प्याऊ से काफी राहत और बचत हो रही है।

यह भी पढ़ें: Sahebganj News: झूमावती हॉस्पिटल में रक्तदान शिविर संपन्न, सिविल सर्जन के आदेश पर जुटाया गया 15 यूनिट खून

वहीं, राजमहल व्यवहार न्यायालय के अधिवक्ता सह हिंदू धर्म रक्षा मंच के केंद्रीय अध्यक्ष संत कुमार घोष ने कहा कि जहां सिस्टम एसी में बैठकर सिर्फ एडवाइजरी जारी करता है, वहीं राजमहल थाना जमीन पर उतरकर काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि वर्दी का यह मानवीय चेहरा सुकून देने वाला है और जिले के अन्य थानों को भी इससे सीख लेनी चाहिए।

राजमहल थाना की इस पहल ने यह संदेश दिया है कि सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

Koderma News: स्वास्थ्य सेवाओं पर डीसी उत्कर्ष गुप्ता सख्त, अस्पतालों में अनिवार्य होगी बायोमेट्रिक उपस्थिति Koderma News: स्वास्थ्य सेवाओं पर डीसी उत्कर्ष गुप्ता सख्त, अस्पतालों में अनिवार्य होगी बायोमेट्रिक उपस्थिति
Sahebganj News: युवाओं को दिया गया 'पंच परिवर्तन' का मंत्र, मॉडल कॉलेज में नागरिक शिष्टाचार पर भव्य गोष्ठी संपन्न
दिल दहला देने वाली ऑनर किलिंग, प्रेम संबंध से नाराज पिता ने सोती हुई बेटी को टांगी से काटा
क्या गाय को ‘राष्ट्रीय पशु’ घोषित करना सही होगा? जानिए पक्ष और विपक्ष
Sahebganj News: आंगनबाड़ी सेविकाओं का फूटा गुस्सा, 7 महीने से मानदेय और पोषाहार राशि बकाया, आंदोलन की चेतावनी
Giridih News: हीटवेव पर डीसी रामनिवास यादव का बड़ा एक्शन: जिला प्रशासन अलर्ट, युद्धस्तर पर दुरुस्त होंगे चापाकल
Dhanbad news: सरस्वती विद्या मंदिर सिंदरी में समर कैंप शुरू, बच्चों ने दिखाई शानदार प्रतिभा
Giridih News: कॉलेज में संताली पीजी की मांग तेज, छात्रों ने प्राचार्य के माध्यम से कुलसचिव को सौंपा आवेदन
Gulmarg Gondola: हवा में अटकी 300 जिंदगियां! गुलमर्ग गोंडोला में तकनीकी खराबी से हड़कंप, जानें पूरा मामला
Giridih News: त्योहारों को लेकर प्रशासन अलर्ट, सरिया अनुमंडल सभागार में शांति समिति की महाबैठक संपन्न
Dhanbad News: ढांगी गांव पहुंचे सिंदरी विधायक चंद्र देव महतो, ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं
Pakur News: रघुनाथपुर गांव में भ्रष्टाचार का खुला खेल, बिना बोर्ड लगाए कूप निर्माण में सरकारी राशि का बंदरबांट