Sahebganj News: MDM पर संकट: अज्ञात चोरों ने स्कूल की रसोई को बनाया निशाना, बच्चों के मध्याह्न भोजन पर पड़ा असर

एमडीएम का राशन, बर्तन समेत कीमती सामान ले गए चोर

Sahebganj News: MDM पर संकट: अज्ञात चोरों ने स्कूल की रसोई को बनाया निशाना, बच्चों के मध्याह्न भोजन पर पड़ा असर
(फ़ोटो)

साहिबगंज के मिर्जाचौकी थाना क्षेत्र में अज्ञात चोरों ने बिचकानी पहाड़ स्थित विद्यालय के रसोई घर से मध्याह्न भोजन का सारा राशन और बर्तन चुरा लिया। इस घटना से विद्यालय में एमडीएम संचालन में बड़ी बाधा उत्पन्न हो गई है।

साहिबगंज: मिर्जाचौकी थाना क्षेत्र के बड़तल्ला पंचायत अंतर्गत बिचकानी पहाड़ स्थित उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय बिचकानी में अज्ञात चोरों ने बीती रात चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरों ने विद्यालय के रसोई घर का ताला तोड़कर मध्याह्न भोजन का राशन और बर्तन समेत सारा सामान चुरा लिया।

विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापिका शहनाज खातून ने बताया कि छुट्टी के बाद रोज की तरह विद्यालय और रसोई घर में ताला बंद कर सभी शिक्षक घर चले गए थे। सुबह जब वे विद्यालय पहुंचीं तो रसोई घर का ताला टूटा हुआ था। अंदर जाकर देखा तो सारा सामान गायब था। चोर रसोई घर से बच्चों के खाने के लिए रखे 35 स्टील प्लेट, 20 स्टील ग्लास, खाना बनाने वाली 5 हंडी, एक कढ़ाई, एक कुकर, 5 फाइबर प्लेट के साथ-साथ 5 किलो दाल, 5 किलो सरसों तेल, सब्जी बनाने का मसाला और अन्य सामान ले गए।  

प्रभारी प्रधानाध्यापिका ने बताया कि घटना की सूचना शिक्षा विभाग के वरीय पदाधिकारियों को दे दी गई है। साथ ही मिर्जाचौकी थाना में लिखित आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। रसोई घर से बर्तन और राशन चोरी होने के कारण विद्यालय में मध्याह्न भोजन बनाने में परेशानी होगी। इससे बच्चों के एमडीएम पर असर पड़ने की आशंका है। स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस से जल्द चोरों को पकड़ने और सामान बरामद करने की मांग की है।

Edited By: Anjali Sinha

Latest News

नटराज होटल में वन्यजीव तस्करी का खुलासा, मॉनिटर लिजार्ड से जुड़ी 30 ‘हत्था जोड़ी’ बरामद नटराज होटल में वन्यजीव तस्करी का खुलासा, मॉनिटर लिजार्ड से जुड़ी 30 ‘हत्था जोड़ी’ बरामद
Sahebganj News: जाति प्रमाण पत्र की मांग पर महाधरना 11वें दिन भी जारी, आंदोलनकर्मियों को मिला पूर्व विधायक का साथ
Sahebganj News: आलमगीर आलम की रिहाई: जेल से बाहर आए पूर्व मंत्री, समर्थकों ने "जिंदाबाद" के नारों से गूंजाया होटवार
Sahebganj News: MDM पर संकट: अज्ञात चोरों ने स्कूल की रसोई को बनाया निशाना, बच्चों के मध्याह्न भोजन पर पड़ा असर
भाजपा का हल्ला बोल: राज्य सरकार की 'वादाखिलाफी' के खिलाफ सभी प्रखंडों में धरना देगी भाजपा
Bokaro News: पुलिस ने चंद्रपुरा गृहभेदन कांड का किया उद्भेदन, चार आरोपी गिरफ्तार
Dhanbad News: बीआइटी सिंदरी में 'क्रिटिकल मिनरल्स' पर तीन दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी शुरू
Dhanbad News: स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए प्रशासन सख्त, डीडीसी ने दिए कड़े निर्देश
Dhanbad News: डिजिटल शिक्षा की ओर कदम: डीएवी सिंदरी के छात्रों ने बीआइटी के हाईटेक पुस्तकालय का किया भ्रमण
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने शिकारीपाड़ा के मलूटी चेकपोस्ट का किया औचक निरीक्षण
Dumka News: सशक्तिकरण का सफर: डीसी ने सखी मंडल की 4 दीदियों को सौंपी टोटो की चाबियां
Dumka News: डिजिटल शोध की ओर कदम: SKMU में शिक्षकों ने सीखा SPSS सॉफ्टवेयर से डेटा विश्लेषण