सिमडेगा
समाचार  राज्य  सिमडेगा  झारखण्ड 

जिला प्रशासन की अनूठी पहल, अफसरों को मिला आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का प्रशिक्षण

जिला प्रशासन की अनूठी पहल, अफसरों को मिला आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का प्रशिक्षण सिमडेगा जिला प्रशासन द्वारा जेएसएलपीएस के सहयोग से आयोजित दो दिवसीय एआई कार्यशाला में उपायुक्त कंचन सिंह ने अधिकारियों को नई तकनीक अपनाने के लिए प्रेरित किया। विशेषज्ञों ने ब्लॉक व जिला स्तरीय अफसरों को प्रशासनिक कार्यों को त्वरित व पारदर्शी बनाने हेतु विभिन्न एआई टूल्स का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया।
Read More...
समाचार  राज्य  ताज़ा 2   सिमडेगा  झारखण्ड 

Simdega News: पलाश महिला समूह की हस्तनिर्मित राखियों ने बढ़ाया रक्षाबंधन का आकर्षण

Simdega News: पलाश महिला समूह की हस्तनिर्मित राखियों ने बढ़ाया रक्षाबंधन का आकर्षण सिमडेगा में आगामी रक्षाबंधन पर्व को लेकर जेएसएलपीएस के पलाश महिला समूह की ओर से समाहरणालय परिसर के मुख्य गेट के समीप राखी एवं मिठाई का स्टॉल लगाया गया है। उपायुक्त कंचन सिंह ने स्टॉल का अवलोकन कर महिला समूह की सदस्यों द्वारा तैयार की गई विभिन्न प्रकार की हस्तनिर्मित राखियों को देखा। राखियों की गुणवत्ता और आकर्षक डिजाइन देखकर उन्होंने महिलाओं के प्रयासों की सराहना की। उपायुक्त ने महिलाओं को मेहनत और लगन से काम करते हुए और बेहतर राखियां तैयार करने के लिए प्रोत्साहित किया। इस पहल से महिलाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार और अपनी हस्तकला के लिए बाजार उपलब्ध हो रहा है।
Read More...
समाचार  राज्य  रोजगार  सिमडेगा  झारखण्ड 

Simdega News: रक्षाबंधन पर सिमडेगा की दीदियों की पहल, राखी निर्माण से बढ़ेगी महिलाओं की आमदनी

Simdega News: रक्षाबंधन पर सिमडेगा की दीदियों की पहल, राखी निर्माण से बढ़ेगी महिलाओं की आमदनी सिमडेगा जिले में रक्षाबंधन पर्व को लेकर महिला स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी दीदियां आकर्षक राखियों का निर्माण कर रही हैं। जलडेगा और सदर प्रखंड की ग्रामीण महिलाएं रंग-बिरंगे धागों, मोतियों, रेशमी धागों और सजावटी सामग्री का इस्तेमाल कर बाजार की मांग के अनुरूप राखियां तैयार कर रही हैं।
Read More...
समाचार  राज्य  सिमडेगा  झारखण्ड 

Simdega News: स्वतंत्रता दिवस पर सिमडेगा में गूंजा राष्ट्रगान, 11 प्लाटून की कदमताल ने बढ़ाया समारोह का गौरव

Simdega News: स्वतंत्रता दिवस पर सिमडेगा में गूंजा राष्ट्रगान, 11 प्लाटून की कदमताल ने बढ़ाया समारोह का गौरव सिमडेगा में 80वें स्वतंत्रता दिवस का जिला स्तरीय मुख्य समारोह परमवीर अल्बर्ट एक्का स्टेडियम में आयोजित हुआ। उपायुक्त कंचन सिंह ने तिरंगा फहराकर जिलेवासियों को विकास, सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण और राष्ट्रनिर्माण का संकल्प दिलाया। समारोह में 11 प्लाटून ने परेड की और 19 उत्कृष्ट पदाधिकारी-कर्मी सम्मानित किए गए।
Read More...
समाचार  राज्य  सिमडेगा  झारखण्ड 

Simdega News: ग्रामीणों की सुविधा के लिए सिमडेगा अनुमंडल कार्यालय को मिली नई चेयर, पिता की स्मृति में की गई पहल

Simdega News: ग्रामीणों की सुविधा के लिए सिमडेगा अनुमंडल कार्यालय को मिली नई चेयर, पिता की स्मृति में की गई पहल सिमडेगा अनुमंडल कार्यालय में ग्रामीणों और आम लोगों की सुविधा के लिए 3-सीटर चेयर उपलब्ध कराई गई है। नगर परिषद उपाध्यक्ष दीपक अग्रवाल ‘रिंकू’ और समाजसेवी मंजीत लाल ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर यह चेयर अनुमंडल पदाधिकारी सुमंत तिर्की को सौंपी।
Read More...
समाचार  राज्य  जिला प्रशासन  सिमडेगा  झारखण्ड 

Simdega News: 17.98 किलोवाट के सोलर माइक्रोग्रिड ने बदली बकीकोना की तस्वीर, सिंचाई और रोजगार को मिली रफ्तार

Simdega News: 17.98 किलोवाट के सोलर माइक्रोग्रिड ने बदली बकीकोना की तस्वीर, सिंचाई और रोजगार को मिली रफ्तार सिमडेगा के केरसेई प्रखंड का बकीकोना गांव सौर ऊर्जा आधारित विकास की मिसाल बनकर उभरा है। लंबे समय तक बिजली से वंचित रहे 85 परिवारों को वर्ष 2025 में 17.98 किलोवाट क्षमता के सोलर माइक्रोग्रिड की स्थापना के बाद बिजली की सुविधा मिली।
Read More...
समाचार  राज्य  सिमडेगा  झारखण्ड 

Simdega News: 15 अगस्त को सजेगा अल्बर्ट एक्का स्टेडियम, सिमडेगा में 11 प्लाटून करेंगी परेड

Simdega News: 15 अगस्त को सजेगा अल्बर्ट एक्का स्टेडियम, सिमडेगा में 11 प्लाटून करेंगी परेड सिमडेगा में स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। 15 अगस्त को परमवीर अल्बर्ट एक्का स्टेडियम में होने वाले जिला स्तरीय मुख्य समारोह से पहले गुरुवार को फाइनल फुल ड्रेस परेड रिहर्सल हुआ। उपायुक्त कंचन सिंह और पुलिस अधीक्षक श्रीकांत एस. खोटरे ने रिहर्सल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया।
Read More...
समाचार  राज्य  अपराध  जिला प्रशासन  सिमडेगा  झारखण्ड 

Simdega News: किसानों को महंगा खाद बेचने वालों पर कार्रवाई, सिमडेगा में चार लाइसेंस निलंबित

Simdega News: किसानों को महंगा खाद बेचने वालों पर कार्रवाई, सिमडेगा में चार लाइसेंस निलंबित सिमडेगा जिले में उर्वरक की कालाबाजारी, निर्धारित दर से अधिक कीमत पर बिक्री और बिक्री में अनियमितता के खिलाफ जिला प्रशासन एवं कृषि विभाग ने कड़ी कार्रवाई की है। जांच के बाद ओडगा लैम्पस लिमिटेड जलडेगा, सुदामा खाद भंडार जलडेगा, मनोज बिश्वाल लरबा कोलेबिरा और हरियाली बीज भंडार कुरडेग के उर्वरक लाइसेंस निलंबित किए गए हैं।
Read More...
समाचार  राज्य  जिला प्रशासन  सिमडेगा  झारखण्ड 

Simdega News: सिमडेगा में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 को लेकर राजनीतिक दलों के साथ बैठक

Simdega News: सिमडेगा में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 को लेकर राजनीतिक दलों के साथ बैठक सिमडेगा में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 के तहत निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह एसडीओ की अध्यक्षता में सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में 5 अगस्त से 4 सितंबर तक चलने वाली दावा-आपत्ति प्रक्रिया, No Mapping और Anomalies से संबंधित नोटिस जारी करने की जानकारी दी गई। साथ ही Rationalization के तहत 159-डाक बंगला, सिमडेगा में नया मतदान केंद्र बनाने की घोषणा की गई।
Read More...
समाचार  राज्य  जिला प्रशासन  सिमडेगा  झारखण्ड 

सफलता की कहानी: गोबर गैस, धुएं से मुक्ति और हरियाली की नई राह

सफलता की कहानी: गोबर गैस, धुएं से मुक्ति और हरियाली की नई राह सिमडेगा जिला प्रशासन ने स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत बोलबा और ठेठईटांगर प्रखंड में सामुदायिक गोबर गैस संयंत्र स्थापित कर ग्रामीण विकास का नया मॉडल प्रस्तुत किया है। 30 CUM क्षमता वाले संयंत्र से 19 परिवारों को नियमित स्वच्छ ईंधन मिल रहा है।
Read More...
समाचार  राज्य  जिला प्रशासन  सिमडेगा  झारखण्ड 

सिमडेगा में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान का निरीक्षण, उपायुक्त कंचन सिंह ने BLO को दिए सख्त निर्देश

सिमडेगा में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान का निरीक्षण, उपायुक्त कंचन सिंह ने BLO को दिए सख्त निर्देश सिमडेगा की जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त कंचन सिंह ने विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) अभियान के तहत कई मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर मतदाता गणना प्रपत्रों के वितरण, संग्रहण और डिजिटाइजेशन कार्यों की समीक्षा की।
Read More...
समाचार  राज्य  सिमडेगा  झारखण्ड 

हाईकोर्ट के आदेश पर सिमडेगा में मीट-चिकन दुकानों की विशेष जांच, बिना लाइसेंस कारोबारियों को चेतावनी

हाईकोर्ट के आदेश पर सिमडेगा में मीट-चिकन दुकानों की विशेष जांच, बिना लाइसेंस कारोबारियों को चेतावनी झारखंड हाईकोर्ट के आदेश के अनुपालन में सिमडेगा प्रशासन ने शहर के मीट एवं चिकन दुकानों सहित विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों में विशेष जांच अभियान चलाया। निरीक्षण के दौरान दुकानदारों को वैध फूड सेफ्टी लाइसेंस, नगर परिषद की एनओसी और खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन करने का निर्देश दिया गया। बाजार टांड में एक चाट दुकान पर औद्योगिक रंग मिलने के बाद खाद्य सामग्री को मौके पर नष्ट कर दिया गया।
Read More...