Simdega News: ग्रामीणों की सुविधा के लिए सिमडेगा अनुमंडल कार्यालय को मिली नई चेयर, पिता की स्मृति में की गई पहल

नगर परिषद उपाध्यक्ष दीपक अग्रवाल ‘रिंकू’ और समाजसेवी मंजीत लाल ने एसडीओ सुमंत तिर्की को सौंपी चेयर।

Simdega News: ग्रामीणों की सुविधा के लिए सिमडेगा अनुमंडल कार्यालय को मिली नई चेयर, पिता की स्मृति में की गई पहल
सिमडेगा अनुमंडल कार्यालय में 3-सीटर चेयर उपलब्ध कराते दीपक अग्रवाल ‘रिंकू’ और मंजीत लाल।

सिमडेगा अनुमंडल कार्यालय में ग्रामीणों और आम लोगों की सुविधा के लिए 3-सीटर चेयर उपलब्ध कराई गई है। नगर परिषद उपाध्यक्ष दीपक अग्रवाल ‘रिंकू’ और समाजसेवी मंजीत लाल ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर यह चेयर अनुमंडल पदाधिकारी सुमंत तिर्की को सौंपी।

सिमडेगा:  देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सिमडेगा नगर परिषद उपाध्यक्ष दीपक अग्रवाल ‘रिंकू’ और समाजसेवी मंजीत लाल ने अनुमंडल कार्यालय सिमडेगा को एक 3-सीटर चेयर उपलब्ध कराई। यह पहल अनुमंडल कार्यालय में विभिन्न कार्यों के लिए आने वाले ग्रामीणों और आम लोगों की बैठने की सुविधा को ध्यान में रखते हुए की गई है।

नगर परिषद उपाध्यक्ष दीपक अग्रवाल ‘रिंकू’ और समाजसेवी मंजीत लाल ने शुक्रवार को 3-सीटर चेयर अनुमंडल पदाधिकारी सुमंत तिर्की को सौंपा।

पिता की स्मृति में उपलब्ध कराई चेयर

Jharkhand Govt Ad
नगर परिषद उपाध्यक्ष दीपक अग्रवाल ‘रिंकू’ ने अपने स्वर्गीय पिता ओम प्रकाश अग्रवाल की स्मृति में चेयर उपलब्ध कराई। वहीं समाजसेवी मंजीत लाल ने अपने स्वर्गीय पिता मनमोहन लाल कसेरा की स्मृति में यह सामाजिक पहल की।

इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी सुमंत तिर्की ने चेयर उपलब्ध कराने के लिए दीपक अग्रवाल और मंजीत लाल के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सभी लोगों के सहयोग से ही समाज में हर चेहरे पर मुस्कान लाई जा सकती है।

यह भी पढ़ें: Simdega News: किसानों को महंगा खाद बेचने वालों पर कार्रवाई, सिमडेगा में चार लाइसेंस निलंबित

समाज सेवा को बताया जीवन की खूबसूरती

एसडीओ सुमंत तिर्की ने कहा कि समाज सेवा ही जीवन की सबसे बड़ी खूबसूरती है। अनुमंडल कार्यालय में ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग विभिन्न कार्यों के लिए पहुंचते हैं। चेयर उपलब्ध होने से उन्हें बैठने की सुविधा मिलेगी और कुछ राहत होगी।

यह भी पढ़ें: Simdega News: 17.98 किलोवाट के सोलर माइक्रोग्रिड ने बदली बकीकोना की तस्वीर, सिंचाई और रोजगार को मिली रफ्तार

उन्होंने कहा कि अनुमंडल कार्यालय आने वाले लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए लगातार आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। प्रशासन का उद्देश्य है कि कार्यालय में आने वाले आम लोगों को बेहतर और सुविधाजनक वातावरण मिल सके। कार्यक्रम के दौरान राकेश सरगुजा, लिपिक ब्रह्मदेव खेरवार, अनमोल बाड़ा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Suman Kumari

Latest News

चमोली टनल हादसे में सात मजदूरों की मौत, तीन अब भी लापता; झारखंड के श्रमिकों को लेकर चिंता चमोली टनल हादसे में सात मजदूरों की मौत, तीन अब भी लापता; झारखंड के श्रमिकों को लेकर चिंता
Koderma News: सतगावां में कांवड़ियों से भरी बस ट्रक से टकराई, तीन कांवड़ियों की मौत
आज़ादी दिवस से पहले तीन बहनों ने भारत के साइलेंट विलेज की छतों पर लगाया तिरंगा
Jamshedpur News: धतकीडीह तालाब में कूदे अज्ञात व्यक्ति की मौत, रातभर चला सर्च ऑपरेशन
Sahibganj News: प्राचार्य डॉ. रणजीत कुमार सिंह का पीरपैंती +2 विद्यालय में भव्य स्वागत
Pakur News: भारी व्यावसायिक वाहनों के विरुद्ध सघन जांच अभियान, करीब 80 हजार रुपये का ई-चालान निर्गत
गढ़चिरोली छात्रावास में सर्पदंश से तीन छात्राओं की मौत, NHRC ने महाराष्ट्र सरकार को किया तलब
Simdega News: ग्रामीणों की सुविधा के लिए सिमडेगा अनुमंडल कार्यालय को मिली नई चेयर, पिता की स्मृति में की गई पहल
Crime News: गिरिडीह में भाजयुमो नेता की गोली मारकर हत्या, आक्रोशित लोगों ने राष्ट्रीय राजमार्ग किया जाम
Giridih News: तालाब में कमल फूल तोड़ना पड़ा भारी, रानीखावा में दो बच्चों की डूबने से मौत
Ranchi News: झारखंड पुलिस के 9 अधिकारियों-कर्मियों को मिलेगा पुलिस पदक, बोकारो IG शैलेन्द्र कुमार सिन्हा सम्मानित
कांग्रेस ने सत्ता के लिए देश के टुकड़े किए : योगी आदित्यनाथ