Koderma News: सतगावां में कांवड़ियों से भरी बस ट्रक से टकराई, तीन कांवड़ियों की मौत
बस में करीब 45 कांवड़िये सवार थे, सभी नेपाल के रौहट जिले के रहने वाले बताए गए
देवघर से राजगीर जा रही कांवड़ियों से भरी बस सतगावां के पोखरडीहा मोड़ पर खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में तीन कांवड़ियों की मौत हो गई, जबकि कई घायल हैं।
कोडरमा। झारखंड के कोडरमा जिले के सतगावां थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह कांवरियों से भरी एक बस सड़क किनारे खड़े ट्रक से पीछे से टकरा गई। पोखरडीहा मोड़ के पास हुए इस हादसे में तीन कांवरियों की मौत हो गई, जबकि बड़ी संख्या में लोग घायल हुए हैं। घायलों में कई की हालत गंभीर बताई जा रही है।
मृतकों की पहचान 10 वर्षीय शिवम कुमार, उसकी दादी सुंदर बाला (60) और चचेरे दादा नवल किशोर (60) के रूप में हुई है। बताया गया कि बस में करीब 45 कांवरिया सवार थे और सभी नेपाल के रौहट जिले के रहने वाले थे।
दुर्घटना की तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। सूचना मिलने पर सतगावां थाना पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस और ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला।
सभी घायलों को सतगावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। गंभीर रूप से घायल कांवरियों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर किया गया है।
सतगावां थाना प्रभारी बबलू सिंह के अनुसार, प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि चालक रातभर बस चलाने के कारण थका हुआ था। इसी दौरान उसे झपकी आ गई और बस अनियंत्रित होकर ट्रक से जा टकराई। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बस को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। हादसे के बाद घटनास्थल पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही।
ये कांवरिये हुए घायल

Anshika Ambasta covers local stories, trending topics, and news from the Jharkhand and Bihar desk at Samridh Jharkhand. With a focus on timely updates and impactful storytelling, she brings readers accurate and engaging news coverage. Passionate about journalism, she is dedicated to delivering stories that matter.










