Kanwar Yatra
<% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<% if(node_description!==false) { %> <%= node_description %>
<% } %> <% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
Read More... Deoghar News: आस्था के सैलाब से भक्तिमय हुआ बाबाधाम, 04:11 बजे खुला बाबा बैद्यनाथ मंदिर का पट
Published On
By Anshika Ambasta
देवघर में राजकीय श्रावणी मेला 2026 के 25वें दिन रविवार को आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। तड़के 04:11 बजे बाबा बैद्यनाथ मंदिर का पट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया। कपाट खुलते ही कांवरियों ने बाबा बैद्यनाथ का जलाभिषेक शुरू किया। सुल्तानगंज से उत्तरवाहिनी गंगा का पवित्र जल लेकर पहुंचे शिवभक्तों से बाबाधाम का रूट लाइन गेरुआ रंग में रंगा नजर आया। कतार में खड़े श्रद्धालु लगातार ‘बोल-बम’ और बाबा बैद्यनाथ के जयघोष करते रहे। Koderma News: बाबा भोलेनाथ की भक्ति में लीन कांवरिए, बासोडीह से 105 किमी पैदल यात्रा पर निकला जत्था
Published On
By Kumar Ramesham
सतगावां मुख्य बाजार बासोडीह से कांवरियों का जत्था बाबा महेश्वर नाथ धाम में पूजा-अर्चना के बाद बाबाधाम के लिए रवाना हुआ। पिछले 10 वर्षों से लगातार बाबा बैद्यनाथ धाम की यात्रा कर रहे कांवरियों ने बताया कि सावन शुरू होते ही वे बाबा भोलेनाथ की भक्ति में लीन हो जाते हैं और एक महीने पहले से सात्विक एवं निरामिष भोजन का सेवन करते हैं। Deoghar News: रिमझिम बारिश में बाबा के जयघोष से गूंजा देवघर, 20वें दिन भी कांवरियों की लंबी कतार
Published On
By Mohit Sinha
राजकीय श्रावणी मेला 2026 के 20वें दिन मंगलवार को रिमझिम बारिश के बीच देवघर बाबा बैद्यनाथ की नगरी शिवमय नजर आई। बारिश के बावजूद कांवरियों और श्रद्धालुओं के उत्साह में कोई कमी नहीं दिखी। सुबह 5 बजे बाबा बैद्यनाथ मंदिर के पट खुलने के साथ जलार्पण शुरू हुआ। Koderma News: सतगावां में कांवड़ियों से भरी बस ट्रक से टकराई, तीन कांवड़ियों की मौत
Published On
By Anshika Ambasta
देवघर से राजगीर जा रही कांवड़ियों से भरी बस सतगावां के पोखरडीहा मोड़ पर खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में तीन कांवड़ियों की मौत हो गई, जबकि कई घायल हैं। Shravani Mela: सावन की दूसरी सोमवारी पर झारखंडधाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, 25 हजार श्रद्धालुओं ने किया जलार्पण
Published On
By Suman Kumari
सावन की दूसरी सोमवारी पर गिरिडीह के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल झारखंडधाम में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं और कांवरियों की भारी भीड़ जुटने लगी। बोल बम और हर-हर महादेव के जयकारों से पूरा परिसर गूंजता रहा। श्रद्धालुओं ने शिवगंगा में आस्था की डुबकी लगाई और चंद्रकूप से जल भरकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। अनुमान के मुताबिक करीब 25 हजार श्रद्धालुओं ने जलार्पण किया। Shravani Mela 2026: महिला कांवरियों के लिए देवघर प्रशासन की अनूठी पहल, मातृत्व विश्राम गृह में मिल रही हर जरूरी सुविधा
Published On
By Suman Kumari
राजकीय श्रावणी मेला 2026 के दौरान देवघर जिला प्रशासन द्वारा संचालित मातृत्व विश्राम गृह महिला कांवरियों और उनके बच्चों के लिए राहत का केंद्र बने हुए हैं। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की देखरेख में मेला क्षेत्र के 10 स्थानों पर स्थापित इन केंद्रों पर दूध, बिस्कुट, चॉकलेट, पेयजल, सेनेटरी पैड, डायपर और प्राथमिक उपचार जैसी सुविधाएं निःशुल्क उपलब्ध कराई जा रही हैं। महिला सहायता कर्मी श्रद्धालुओं को मार्गदर्शन और सहयोग भी दे रही हैं। Shravani Mela 2026 : देवघर प्रशासन की डिजिटल पहल, श्रावणी मेला में फोटो अपलोड कर दर्ज करा सकेंगे शिकायत
Published On
By Suman Kumari
विश्व प्रसिद्ध राजकीय श्रावणी मेला 2026 में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए देवघर जिला प्रशासन ने क्यूआर कोड आधारित शिकायत निवारण प्रणाली शुरू की है। मेला क्षेत्र में लगाए गए क्यूआर कोड को स्कैन कर श्रद्धालु शौचालय, पेयजल, साफ-सफाई, स्वास्थ्य शिविर, होल्डिंग प्वाइंट और कांवरिया रूट से जुड़ी शिकायतें दर्ज कर सकेंगे। Deoghar News: सावन के दूसरे दिन बाबा धाम में उमड़ा जनसैलाब, 105 किमी पैदल चलकर पहुंचे लाखों कांवरिये
Published On
By Susmita Rani
श्रावण मास के दूसरे दिन बाबा बैद्यनाथ धाम में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। उत्तरवाहिनी गंगा से पवित्र जल लेकर 105 से 108 किलोमीटर की पैदल यात्रा पूरी कर लाखों कांवरिये देवघर पहुंचे और बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। Giridih News: भाजपा प्रवक्ता बिजय चौरसिया की पहल रंग लाई, जलीय सूर्य मंदिर के सामने सड़क मरम्मत शुरू
Published On
By Susmita Rani
गिरिडीह के जमुआ स्थित जलीय सूर्य मंदिर, मिर्जागंज जगन्नाथडीह के सामने लंबे समय से जर्जर और जानलेवा बनी सड़क की मरम्मत शुरू हो गई है। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता बिजय चौरसिया की अपील और उपायुक्त के निर्देश पर सड़क निर्माण विभाग ने टेंडर प्रक्रिया पूरी होने से पहले ही अस्थायी मरम्मत कार्य शुरू कराया। Deoghar News: श्रावणी मेला 2026 आजसू पार्टी ने देवघर में लगाया कांवरिया सेवा शिविर
Published On
By Susmita Rani
विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला 2026 के दौरान देवघर में आजसू पार्टी जिला कमेटी ने श्रद्धालु कांवरियों की सेवा के लिए विशेष सेवा शिविर लगाया। जिला अध्यक्ष आदर्श लक्ष्य और केंद्रीय सचिव राजा साहनी के नेतृत्व में आयोजित शिविर में फल, जूस, पेयजल, जलपान और स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। चिकित्सकों और स्वयंसेवकों की टीम ने प्राथमिक स्वास्थ्य परीक्षण, प्राथमिक उपचार और आवश्यक चिकित्सकीय सहायता भी प्रदान की। Deoghar News: प्रथम सोमवारी से पहले महापौर ने कांवरिया रूटलाइन का किया निरीक्षण, व्यवस्थाएं परखी
Published On
By Susmita Rani
राजकीय श्रावणी मेला 2026 की प्रथम सोमवारी से पहले देवघर नगर निगम के महापौर रवि कुमार राउत ने कांवरिया रूटलाइन और मेला क्षेत्र का निरीक्षण कर तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने सफाई, पेयजल, स्वास्थ्य शिविर और अन्य आवश्यक सुविधाओं का जायजा लिया तथा अधिकारियों को श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। सावन के पहले सोमवार पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा देश
Published On
By Susmita Rani
सावन के पहले सोमवार पर देशभर के शिवालयों में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। देवघर, काशी विश्वनाथ, उज्जैन महाकाल, हरिद्वार, ऋषिकेश और दिल्ली के प्रमुख मंदिरों में जलाभिषेक के लिए लंबी कतारें लगीं। 