Deoghar News: रिमझिम बारिश में बाबा के जयघोष से गूंजा देवघर, 20वें दिन भी कांवरियों की लंबी कतार
रिमझिम बारिश के बावजूद बीएड कॉलेज तक लगी कांवरियों की लंबी कतार
राजकीय श्रावणी मेला 2026 के 20वें दिन मंगलवार को रिमझिम बारिश के बीच देवघर बाबा बैद्यनाथ की नगरी शिवमय नजर आई। बारिश के बावजूद कांवरियों और श्रद्धालुओं के उत्साह में कोई कमी नहीं दिखी। सुबह 5 बजे बाबा बैद्यनाथ मंदिर के पट खुलने के साथ जलार्पण शुरू हुआ।
देवघर: राजकीय श्रावणी मेला 2026 के 20वें दिन मंगलवार को रिमझिम बारिश के बीच बाबा बैद्यनाथ की नगरी शिवमय नजर आई। सुबह से हो रही बारिश के बावजूद कांवरियों और श्रद्धालुओं के उत्साह में कोई कमी नहीं दिखी। भोर से ही शिवभक्त कतारबद्ध होकर बाबा बैद्यनाथ के दर्शन और जलार्पण के लिए आगे बढ़ते रहे।
मंगलवार सुबह ठीक 5 बजे बाबा बैद्यनाथ मंदिर के पट खुलते ही जलार्पण शुरू हो गया। गर्भगृह के द्वार खुलते ही बाबा पर जल चढ़ाने के लिए श्रद्धालुओं में उत्साह देखने को मिला। पूरा मंदिर परिसर और मेला क्षेत्र ‘बोल-बम’ तथा ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष से गूंज उठा।
पूरी व्यवस्था की निगरानी सीसीटीवी कैमरों और नियंत्रण कक्ष के माध्यम से की जा रही है। कतार की स्थिति, श्रद्धालुओं की आवाजाही और सुरक्षा व्यवस्था पर लगातार नजर रखी जा रही है। बारिश के बीच भी प्रशासनिक और सुरक्षा व्यवस्था के साथ कांवरियों की बाबा के प्रति आस्था का सिलसिला जारी रहा।
Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.
Related Posts


Latest News








