हेमंत सोरेन से मिले कांग्रेस प्रभारी के. राजू और प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, कैबिनेट फैसलों पर जताया आभार

कांग्रेस नेताओं ने 17 अगस्त की विशेष कैबिनेट बैठक में लिए गए छात्र हित के फैसलों का स्वागत किया

हेमंत सोरेन से मिले कांग्रेस प्रभारी के. राजू और प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, कैबिनेट फैसलों पर जताया आभार
हेमंत सोरेन से मिले कांग्रेस नेता

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से झारखंड प्रदेश कांग्रेस प्रभारी के. राजू, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश सहित कांग्रेस के मंत्री एवं विधायकों ने रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में मुलाकात की। कांग्रेस नेताओं ने 17 अगस्त 2026 को हुई कैबिनेट की विशेष बैठक में छात्र हित में लिए गए महत्वपूर्ण फैसलों का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताया।

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से झारखंड प्रदेश कांग्रेस प्रभारी के. राजू, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश सहित कांग्रेस के मंत्री एवं विधायकों ने मुलाकात की। कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में हुई इस मुलाकात के दौरान कांग्रेस नेताओं ने 17 अगस्त 2026 को झारखंड मंत्रालय में हुई कैबिनेट की विशेष बैठक में छात्र हित में लिए गए फैसलों का स्वागत किया और मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताया।

छात्र हित में लिए गए फैसलों का किया स्वागत

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि राज्य सरकार का यह निर्णय विद्यार्थियों और अभ्यर्थियों के हितों को ध्यान में रखते हुए लिया गया महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने मुख्यमंत्री के नेतृत्व में युवाओं और विद्यार्थियों के हितों को प्राथमिकता देने की सराहना की।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि TDPL द्वारा आयोजित परीक्षाओं को रद्द करने के निर्णय से प्रभावित विद्यार्थियों एवं अभ्यर्थियों को राहत मिलेगी। साथ ही, उनके भविष्य को लेकर उत्पन्न अनिश्चितता भी दूर होगी।

सरकार की संवेदनशील पहल की सराहना

मुलाकात के दौरान कांग्रेस नेताओं ने कैबिनेट के फैसलों के प्रति राज्य सरकार की प्रतिबद्धता और संवेदनशील पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि युवाओं के भविष्य से जुड़े विषयों पर सरकार की ओर से लिया गया निर्णय छात्र हित में महत्वपूर्ण है।

यह भी पढ़ें: Ranchi News: पुराना विधानसभा परिसर में मनाया गया साहब हरीन्द्रानन्द का पुण्य स्मृति दिवस

युवाओं के हितों की रक्षा सरकार की प्राथमिकता: हेमंत सोरेन

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कांग्रेस प्रभारी के. राजू, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश सहित सभी मंत्री और विधायकों के प्रति धन्यवाद व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य झारखंड के युवाओं और विद्यार्थियों के हितों की रक्षा करना है।

यह भी पढ़ें: ब्रह्माकुमारीज़ कांके में अलौकिक और भक्तिमय माहौल में मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव

मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं के भविष्य से जुड़े विषयों पर राज्य सरकार पूरी संवेदनशीलता और गंभीरता के साथ निर्णय लेती रही है और आगे भी लेती रहेगी।

विकास और छात्र कल्याण के मुद्दों पर भी हुई चर्चा

इस अवसर पर मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेताओं के बीच राज्य में चल रही विकास योजनाओं, जनहित और छात्र कल्याण से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी विस्तृत संवाद हुआ।

मुलाकात के दौरान मंत्री इरफान अंसारी, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, विधायक कल्पना सोरेन, विधायक रामेश्वर उरांव, विधायक प्रदीप यादव, विधायक कुमार जयमंगल, विधायक राजेश कच्छप, विधायक रामचंद्र सिंह, विधायक नमन विक्सल कोनगाड़ी, विधायक भूषण बाड़ा और विधायक ममता देवी सहित अन्य उपस्थित रहे।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

Dumka News: विधायक डॉ. लुईस मरांडी की अध्यक्षता में आयोजित हुई प्रधानगणों की समीक्षा बैठक Dumka News: विधायक डॉ. लुईस मरांडी की अध्यक्षता में आयोजित हुई प्रधानगणों की समीक्षा बैठक
Hazaribagh News: उपायुक्त हेमंत सती के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग का औचक निरीक्षण अभियान
Hazaribagh News: विनोबा भावे विवि के राजनीति विज्ञान विभाग में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस
Dhanbad news: गणेशपुर बस्ती के पीछे असामाजिक तत्वों द्वारा अवैध मुहाना खोलने की कोशिश विफल
Dhanbad news: बीसीसीएल के जमुनिया हाईवॉल पेच में अवैध कोयला कारोबार पर कसेगा कड़ा शिकंजा
Bokaro News: दिल्ली पब्लिक स्कूल में धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया शिक्षक दिवस समारोह
Bokaro News: आंदोलनकारी बुजुर्ग हेमंती देवी ने उपायुक्त से किया संवाद, पेंशन की ली जानकारी
Bokaro News: बीएसएल के सतर्कता विभाग द्वारा कर्मियों के लिए सतर्कता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
Giridih News: बाल विवाह के खिलाफ 27 नवंबर को अंतरराष्ट्रीय दिवस घोषित करने के फैसले का स्वागत
Giridih News: बदलती जीवनशैली और तनाव के कारण कम उम्र में बढ़ रहा हृदय रोग का खतरा
Giridih News: उपायुक्त रामनिवास यादव ने ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का किया त्रैमासिक निरीक्षण
Sahebganj News: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने उधवा में मतदाता सूची सत्यापन का लिया जायजा