Koderma News: बैंक ऑफ महाराष्ट्र में लूट की योजना बनाते बिहार के चार शातिर अपराधी गिरफ्तार
मास्टरमाइंड निरंतर सिंह को रिमांड पर लेगी पुलिस
कोडरमा पुलिस ने बैंक ऑफ महाराष्ट्र की शाखा में लूट की साजिश रच रहे बिहार के चार अपराधियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। पुलिस की जवाबी गोलीबारी में एक अपराधी घायल हुआ, जबकि मौके से तीन पिस्टल, 15 जिंदा कारतूस और बैंक रेकी के वीडियो बरामद हुए हैं।
कोडरमा: कोडरमा पुलिस ने बैंक आफ महाराष्ट्र की कोडरमा शाखा में लूट की योजना बना रहे चार अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। कल देर रात तिलैया थाना क्षेत्र के इंदरवा बस्ती से झरनाकुंड जाने वाले रास्ते में सुनसान इलाके में पकड़े गए चारों बदमाश बैंक लूटने की योजना बना रहे थे। जिसकी गुप्त सूचना पुलिस को मिली थी। बहरहाल एसपी के द्वारा गठित पुलिस टीम उस क्षेत्र में धावा बोला तो पुलिस को देख चारों अपराधी सक्रिय हो गए। और लूट की घटना में इस्तेमाल करने वाले पिस्टल से पुलिस पर फायरिंग कर दी।
इस मुठभेड़ के जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने एक बदमाश को पैर में गोली मार कर घायल कर दिया। बाकी तीन बदमाशों को तीन पिस्टल, 15 जिंदा कारतूस और पांच मैगजीन के साथ गिरफ्तार करने में सफलता पाई। इस घटना में तिलैया थाना प्रभारी समेत कुछ पुलिस कर्मियों को मामूली चोट भी आई। मामले की जानकारी देते हुए एसपी कुमार शिवशिष ने बताया कि पकड़े गए अपराधियों के मोबाइल से बैंक आफ महाराष्ट्र की कोडरमा शाखा की रेकी किए जाने के कई वीडियो भी मिले हैं।
Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.










