Giridih News: डीएवी सिरसिया के नन्हे विद्यार्थियों ने ग्रीन डे पर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
हरे परिधानों में सजे बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से मोहा मन
गिरिडीह के बद्रीनारायण साहा डीएवी पब्लिक स्कूल, सिरसिया में बाल वाटिका के विद्यार्थियों द्वारा उत्साहपूर्वक ग्रीन डे सेलिब्रेशन मनाया गया। हरे रंग की वेशभूषा में बच्चों ने गीत, नृत्य, कविता और भाषण के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
गिरिडीह: बद्रीनारायण साहा डीएवी पब्लिक स्कूल, सिरसिया में मंगलवार को बाल वाटिका के विद्यार्थियों द्वारा उत्साह और उमंग के साथ 'ग्रीन डे सेलिब्रेशन' का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में पर्यावरण संरक्षण, हरियाली के महत्व और प्रकृति के प्रति प्रेम एवं जिम्मेदारी की भावना विकसित करना था।
इस अवसर पर विद्यालय परिसर को हरे रंग की आकर्षक सजावट से सजाया गया। सभी नन्हे विद्यार्थियों ने हरे रंग की वेशभूषा पहनकर कार्यक्रम में भाग लिया और पौधों, वृक्षों, फल-सब्जियों तथा प्रकृति से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों में उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन बच्चों में प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.









