Hazaribagh News: राजभवन में राज्यपाल संतोष गंगवार से मिले अनिल कुमार, जनजातीय उत्सव का दिया न्योता

17 से 24 अगस्त तक चलेगा भव्य उत्सव

Hazaribagh News: राजभवन में राज्यपाल संतोष गंगवार से मिले अनिल कुमार, जनजातीय उत्सव का दिया न्योता
(राज्यपाल संतोष गंगवार मुलाकात)

बिरसा मुंडा जन कल्याण योजना प्रचार अभियान के पदाधिकारियों ने राजभवन में राज्यपाल संतोष गंगवार से शिष्टाचार मुलाकात कर हजारीबाग में 17 से 24 अगस्त तक आयोजित होने वाले जनजातीय गौरव उत्सव का आमंत्रण दिया। राज्यपाल ने कार्यक्रम के सफल आयोजन की शुभकामनाएं देते हुए शिरकत करने का आश्वासन दिया।

हजारीबाग: बिरसा मुंडा जन कल्याण योजना प्रचार अभियान के पदाधिकारियों ने सोमवार को रांची स्थित राजभवन/ लोक भवन में राज्यपाल संतोष गंगवार से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार, राष्ट्रीय अभियान प्रमुख राजमणि एवं झारखंड प्रदेश अध्यक्ष रामकिशोर सावंत ने राज्यपाल को हजारीबाग में आगामी 17 से 24 अगस्त तक आयोजित होने वाले जनजातीय गौरव उत्सव की विस्तृत जानकारी दी।

पदाधिकारियों ने राज्यपाल को उत्सव के उद्घाटन समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने बताया कि जनजातीय गौरव उत्सव के दौरान जनजातीय संस्कृति और परंपराओं को प्रदर्शित करने के साथ महिला उद्यमिता, सामाजिक जागरूकता और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

Jharkhand Govt Ad
राज्यपाल संतोष गंगवार ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए अग्रिम शुभकामनाएं दीं। उन्होंने समय उपलब्ध होने पर हजारीबाग में आयोजित होने वाले जनजातीय गौरव उत्सव में शामिल होने का आश्वासन दिया। मुलाकात के बाद अभियान के पदाधिकारियों ने राज्यपाल के प्रति आभार जताया। साथ ही जनजातीय गौरव उत्सव को भव्य और सफल बनाने के लिए चल रही तैयारियों को लेकर उत्साह व्यक्त किया।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Pakur News: विधायक निसात आलम ने उच्च शिक्षा मंत्री से पूर्ववत सीटें बहाल करने की मांग की Pakur News: विधायक निसात आलम ने उच्च शिक्षा मंत्री से पूर्ववत सीटें बहाल करने की मांग की
Pakur News: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के जन्मदिन पर झामुमो नेता शाहिद इकबाल ने दी बधाई
Sahebganj News: कोटालपोखर में तंबाकू नियंत्रण को लेकर चली छापेमारी, 5 दुकानें चालान
Sahebganj News: 5 लाख रुपये मांगने पर मारपीट और जान से मारने की धमकी, केस दर्ज
Bokaro News: संत जेवियर्स विद्यालय में 11 अगस्त से सीआईएससीई क्षेत्रीय एथलेटिक मीट का आयोजन
जल संरक्षण को प्रोत्साहन देने के लिए शुरू हुई ‘बार्टरवाटर’ की अनोखी पहल
Hazaribagh News: जेपीएससी और जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा धांधली की सीबीआई जांच की मांग: मनीष जायसवाल
Hazaribagh News: राजभवन में राज्यपाल संतोष गंगवार से मिले अनिल कुमार, जनजातीय उत्सव का दिया न्योता
Dhanbad News: बीसीसीएल धनबाद में अवैध कोयला कारोबार पर शिकंजा, CISF ने 17 जगहों पर चलाया सघन अभियान
भाजपा नेताओं को हिरासत में रखने पर भड़के अमर कुमार बाउरी, बताया तानाशाही
Sahibganj News: दूसरी सोमवारी पर शिवालयों में गूंजा हर-हर महादेव, शिवगादी और मोतीनाथ धाम में उमड़ी भारी भीड़
मंत्रिमंडल सचिवालय ने जारी की सूची, जानिए आपके जिले में कौन फहराएगा तिरंगा