Sahebganj News: 5 लाख रुपये मांगने पर मारपीट और जान से मारने की धमकी, केस दर्ज

फर्जी एसीबी अधिकारी बनकर जेल जा चुका आरोपी

Sahebganj News: 5 लाख रुपये मांगने पर मारपीट और जान से मारने की धमकी, केस दर्ज
(फर्जी एसीबी अधिकारी नवजीत)

कोटालपोखर थाना क्षेत्र में व्यापार शुरू कराने के नाम पर ₹5 लाख ठगने और रुपये वापस मांगने पर मारपीट व धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित लखन राजवंशी की शिकायत पर पुलिस ने फर्जी एसीबी अधिकारी बन चुके नवजीत साहा और उसके दो भाइयों पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

साहिबगंज: व्यापार शुरू कराने के नाम पर 5 लाख रुपये लेकर पैसे वापस न देने और मांगने पर मारपीट व जान मारने की धमकी देने के आरोप में कोटालपोखर थाना में तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पीड़ित लखन राजवंशी, निवासी राजमहल थाना क्षेत्र ने जीवनपुर निवासी नवजीत साहा उर्फ माना, उसके भाई नीताई साहा और सत्यजीत साहा उर्फ फुचुआ पिता सुधीर साहा के विरुद्ध कांड संख्या 60/26 दर्ज कराया है।

लखन राजवंशी ने बताया कि नवजीत साहा उर्फ माना ने व्यापार करने के नाम पर उससे 5 लाख रुपये उधार लिए थे। व्यापार शुरू न होने और बार-बार टालमटोल के बाद जब पैसा मांगा गया तो माना बहाने बनाने लगा। रविवार को पैसा मांगने जीवनपुर स्थित माना के घर पहुंचे लखन के साथ मौजूद दोनों भाइयों नीताई और सत्यजीत ने गाली-गलौज कर मारपीट की। आरोप है कि फोन पर माना ने भी जान से मारने और पहले दर्ज एफआईआर वापस लेने की धमकी दी।

Jharkhand Govt Ad
पुलिस जांच में सामने आया कि नवजीत साहा उर्फ माना पहले भी फर्जी एसीबी अधिकारी बनकर धमकाने के मामले में जेल जा चुका है। 28 जनवरी 2025 को उसने बड़ा सोनकर पंचायत के शकील जमाल अंसारी को आवास योजना में गड़बड़ी का वीडियो वायरल करने की धमकी देकर मामला मैनेज करने को कहा था। इस मामले में ऑडियो वायरल होने के बाद प्राथमिकी दर्ज हुई थी। कोटालपोखर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Dumka News: समृद्ध झारखण्ड में खबर छपते ही बिजली विभाग ने शुरू कराया युद्धस्तर पर काम Dumka News: समृद्ध झारखण्ड में खबर छपते ही बिजली विभाग ने शुरू कराया युद्धस्तर पर काम
Hazaribagh News: समाजसेवी मो. सरफराज अहमद बने झारखंड प्रदेश मोमिन कॉन्फ्रेंस के प्रदेश महासचिव
Pakur News: विधायक निसात आलम ने उच्च शिक्षा मंत्री से पूर्ववत सीटें बहाल करने की मांग की
Pakur News: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के जन्मदिन पर झामुमो नेता शाहिद इकबाल ने दी बधाई
Sahebganj News: कोटालपोखर में तंबाकू नियंत्रण को लेकर चली छापेमारी, 5 दुकानें चालान
Sahebganj News: 5 लाख रुपये मांगने पर मारपीट और जान से मारने की धमकी, केस दर्ज
Bokaro News: संत जेवियर्स विद्यालय में 11 अगस्त से सीआईएससीई क्षेत्रीय एथलेटिक मीट का आयोजन
जल संरक्षण को प्रोत्साहन देने के लिए शुरू हुई ‘बार्टरवाटर’ की अनोखी पहल
Hazaribagh News: जेपीएससी और जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा धांधली की सीबीआई जांच की मांग: मनीष जायसवाल
Hazaribagh News: राजभवन में राज्यपाल संतोष गंगवार से मिले अनिल कुमार, जनजातीय उत्सव का दिया न्योता
Dhanbad News: बीसीसीएल धनबाद में अवैध कोयला कारोबार पर शिकंजा, CISF ने 17 जगहों पर चलाया सघन अभियान
भाजपा नेताओं को हिरासत में रखने पर भड़के अमर कुमार बाउरी, बताया तानाशाही