Hazaribagh News: समाजसेवी मो. सरफराज अहमद बने झारखंड प्रदेश मोमिन कॉन्फ्रेंस के प्रदेश महासचिव

निष्ठा और ईमानदारी से करेंगे काम: सरफराज

Hazaribagh News: समाजसेवी मो. सरफराज अहमद बने झारखंड प्रदेश मोमिन कॉन्फ्रेंस के प्रदेश महासचिव
(मो सरफराज अहमद)

हजारीबाग के समाजसेवी व महापौर प्रत्याशी मो. सरफराज अहमद को उनके उत्कृष्ट सामाजिक योगदान के लिए झारखंड प्रदेश मोमिन कॉन्फ्रेंस का प्रदेश महासचिव नियुक्त किया गया है। उनके मनोनयन पर समर्थकों में खुशी की लहर है, वहीं सरफराज ने वंचितों की आवाज उठाने की प्रतिबद्धता जताई है।

हजारीबाग: महापौर प्रत्याशी सह समाजसेवी मो. सरफराज अहमद को उनके सामाजिक कार्यों और समाजहित में किए जा रहे बेहतर कार्यों को देखते हुए झारखंड प्रदेश मोमिन कॉन्फ्रेंस का प्रदेश महासचिव नियुक्त किया गया है। उनके मनोनयन से समर्थकों एवं समाज के लोगों में खुशी की लहर है। मो. सरफराज अहमद लंबे समय से सामाजिक गतिविधियों से जुड़े रहे हैं और जरूरतमंद लोगों की मदद के साथ-साथ जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते रहे हैं। 

संगठन ने उनके सामाजिक योगदान, सक्रियता और नेतृत्व क्षमता को देखते हुए उन्हें प्रदेश महासचिव की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। उनके प्रदेश महासचिव बनने पर मोमिन कॉन्फ्रेंस के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं समाज के विभिन्न लोगों ने बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में संगठन को और मजबूती मिलेगी तथा समाज के लोगों की समस्याओं को प्रभावी तरीके से उठाया जाएगा। 

Jharkhand Govt Ad
नवनियुक्त प्रदेश महासचिव मो. सरफराज अहमद ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है, उसका वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि समाज के कमजोर, जरूरतमंद एवं वंचित लोगों की आवाज को मजबूती से उठाना उनकी प्राथमिकता होगी।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

झारखंड आदिवासी महोत्सव में युवा फिल्मकारों और विद्यार्थियों ने सीखीं सिनेमा की बारीकियां झारखंड आदिवासी महोत्सव में युवा फिल्मकारों और विद्यार्थियों ने सीखीं सिनेमा की बारीकियां
Pakur News: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रसव पूर्व जांच शिविर, 150 गर्भवती महिलाओं की जांच
Giridih News: विश्व आदिवासी दिवस पर फुटबॉल प्रतियोगिता, स्पोर्ट्स ट्रेनिंग सेंटर और गिरिडीह कॉलेज विजेता
झारखंड फिल्म एवं टेलीविजन संस्थान की स्थापना हेतु दो दिवसीय फिल्म फेस्टिवल आयोजित
Dumka News: समृद्ध झारखण्ड में खबर छपते ही बिजली विभाग ने शुरू कराया युद्धस्तर पर काम
Hazaribagh News: समाजसेवी मो. सरफराज अहमद बने झारखंड प्रदेश मोमिन कॉन्फ्रेंस के प्रदेश महासचिव
Pakur News: विधायक निसात आलम ने उच्च शिक्षा मंत्री से पूर्ववत सीटें बहाल करने की मांग की
Pakur News: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के जन्मदिन पर झामुमो नेता शाहिद इकबाल ने दी बधाई
Sahebganj News: कोटालपोखर में तंबाकू नियंत्रण को लेकर चली छापेमारी, 5 दुकानें चालान
Sahebganj News: 5 लाख रुपये मांगने पर मारपीट और जान से मारने की धमकी, केस दर्ज
Bokaro News: संत जेवियर्स विद्यालय में 11 अगस्त से सीआईएससीई क्षेत्रीय एथलेटिक मीट का आयोजन
जल संरक्षण को प्रोत्साहन देने के लिए शुरू हुई ‘बार्टरवाटर’ की अनोखी पहल