Sahebganj News: कोटालपोखर में तंबाकू नियंत्रण को लेकर चली छापेमारी, 5 दुकानें चालान

एनटीसीपी और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त कार्रवाई

Sahebganj News: कोटालपोखर में तंबाकू नियंत्रण को लेकर चली छापेमारी, 5 दुकानें चालान
(कोटालपोखर कोटपा एक्ट छापेमारी)

राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत साहिबगंज जिले के कोटालपोखर क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा टीम ने 18 दुकानों पर छापेमारी की। कोटपा 2003 एक्ट का उल्लंघन करने पर 5 दुकानदारों का चालान कर उनसे 1600 रुपये जुर्माना वसूला गया तथा नियमों के पालन की सख्त हिदायत दी गई।

बरहरवा: राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत सोमवार को साहिबगंज जिले के कोटालपोखर क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की गई। सिविल सर्जन, साहिबगंज के निर्देशानुसार कोटपा 2003 एक्ट के उल्लंघन करने वाले दुकानदारों के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान कुल 18 दुकानों की जांच की गई। जांच में 5 दुकानदार कोटपा 2003 एक्ट का उल्लंघन करते हुए पाए गए। नियम तोड़ने पर सभी 5 दुकानदारों का चालान किया गया और उनसे कुल 1600 रुपये अर्थदंड के रूप में वसूला गया।

Jharkhand Govt Ad
इस छापेमारी दल में खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी नवरंगदेव कुमार और आशीष कुमार वर्मा के साथ-साथ, एनटीसीपी साहिबगंज से सोशल वर्कर और डीपीए-एनसीडी के कर्मी भी मौजूद रहे। खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी नवरंगदेव कुमार ने सभी दुकानदारों को सख्त निर्देश दिए कि सार्वजनिक स्थानों पर तंबाकू उत्पादों की बिक्री, विज्ञापन और 100 गज के दायरे में शैक्षणिक संस्थानों के पास बिक्री कोटपा एक्ट का उल्लंघन है। 

उन्होंने कहा कि भविष्य में यदि कोई भी दुकानदार नियमों का उल्लंघन करते पाया गया तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में तंबाकू नियंत्रण को लेकर आगे भी ऐसे अभियान लगातार चलाए जाएंगे।

यह भी पढ़ें: Sahebganj News: शिवगादी धाम में पहली सोमवारी पर उमड़ा जनसैलाब, लगा भक्तों का तांता

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Dumka News: समृद्ध झारखण्ड में खबर छपते ही बिजली विभाग ने शुरू कराया युद्धस्तर पर काम Dumka News: समृद्ध झारखण्ड में खबर छपते ही बिजली विभाग ने शुरू कराया युद्धस्तर पर काम
Hazaribagh News: समाजसेवी मो. सरफराज अहमद बने झारखंड प्रदेश मोमिन कॉन्फ्रेंस के प्रदेश महासचिव
Pakur News: विधायक निसात आलम ने उच्च शिक्षा मंत्री से पूर्ववत सीटें बहाल करने की मांग की
Pakur News: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के जन्मदिन पर झामुमो नेता शाहिद इकबाल ने दी बधाई
Sahebganj News: कोटालपोखर में तंबाकू नियंत्रण को लेकर चली छापेमारी, 5 दुकानें चालान
Sahebganj News: 5 लाख रुपये मांगने पर मारपीट और जान से मारने की धमकी, केस दर्ज
Bokaro News: संत जेवियर्स विद्यालय में 11 अगस्त से सीआईएससीई क्षेत्रीय एथलेटिक मीट का आयोजन
जल संरक्षण को प्रोत्साहन देने के लिए शुरू हुई ‘बार्टरवाटर’ की अनोखी पहल
Hazaribagh News: जेपीएससी और जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा धांधली की सीबीआई जांच की मांग: मनीष जायसवाल
Hazaribagh News: राजभवन में राज्यपाल संतोष गंगवार से मिले अनिल कुमार, जनजातीय उत्सव का दिया न्योता
Dhanbad News: बीसीसीएल धनबाद में अवैध कोयला कारोबार पर शिकंजा, CISF ने 17 जगहों पर चलाया सघन अभियान
भाजपा नेताओं को हिरासत में रखने पर भड़के अमर कुमार बाउरी, बताया तानाशाही