Sahebganj News: शिवगादी धाम में पहली सोमवारी पर उमड़ा जनसैलाब, लगा भक्तों का तांता
प्रशासन और पुलिस बल की मुस्तैद तैनाती
साहिबगंज के बरहेट स्थित प्रसिद्ध शिवगादी धाम में सावन की पहली सोमवारी पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। भक्तों ने कतारबद्ध होकर शिवलिंग पर जलाभिषेक किया, वहीं प्रशासन और मंदिर समिति द्वारा सुरक्षा व स्वास्थ्य के पुख्ता इंतजाम किए गए।
साहिबगंज: सावन के महीने की शुरुआत के साथ ही आस्था का पहला बड़ा दिन शिवगादी धाम में देखने को मिला। श्रावण मास की पहली सोमवारी पर बरहेट प्रखंड स्थित प्रसिद्ध शिवगादी धाम में सुबह से ही भक्तों का तांता लग गया। झारखंड के "दूसरे बाबाधाम" के नाम से विख्यात इस धाम में श्रद्धालुओं का आना रविवार रात से ही शुरू हो गया था। भीड़ की भारी संख्या को देखते हुए मंदिर समिति ने सोमवार अहले सुबह ही मंदिर के पट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए। पट खुलते ही पूरा परिसर "हर-हर महादेव" और "बोल बम, भोलेनाथ की जय" के उद्घोष से गूंज उठा।
मंदिर खुलते ही जलाभिषेक के लिए लंबी-लंबी कतारें लग गईं। महिला और पुरुष भक्तों के लिए अलग-अलग लाइन बनाई गई थी। पुरुषों की कतार मंदिर के मुख्य द्वार से निकलकर मेला परिसर के अंतिम छोर तक पहुंच गई। कई श्रद्धालुओं को 3 से 4 घंटे तक लाइन में लगकर पूजा करनी पड़ी, लेकिन किसी के चेहरे पर थकान नहीं थी। सबके हाथों में गंगाजल का पात्र और मन में भोलेनाथ के प्रति अटूट श्रद्धा थी।



कई दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं ने व्यवस्था की सराहना करते हुए कहा कि प्रशासन ने इस बार इंतजाम बहुत अच्छे किए हैं। पानी, शेड और सुरक्षा सब जगह है। मंदिर समिति के अनुसार, श्रावण माह के चारों सोमवार को इसी तरह विशेष व्यवस्था रखी जाएगी। समिति ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे कतारबद्ध होकर पूजा करें और शांति बनाए रखें।
Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.
Related Posts


Latest News


