झारखंड धाम में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर, मरीजों का इलाज कर बांटी गई मुफ्त दवा

मरीजों को मुफ्त दवा और परामर्श मिला

झारखंड धाम में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर, मरीजों का इलाज कर बांटी गई मुफ्त दवा
झारखंड धाम में आयोजित नि:शुल्क चिकित्सा शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर मुफ्त दवाएं वितरित कीं।

गिरिडीह जिले के जमुआ स्थित झारखंड धाम में किरण वेल्लोर हॉस्पिटल, पचरुखी (धनवार) की ओर से नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीणों का विशेषज्ञ चिकित्सकों ने स्वास्थ्य परीक्षण किया और आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया। मरीजों की जांच के बाद उन्हें मुफ्त दवाएं भी वितरित की गईं।

गिरिडीह:  झारखंड धाम में किरण वेल्लोर हॉस्पिटल, पचरुखी (धनवार) की ओर से   नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में आसपास के गांवों से पहुंचे बड़ी संख्या में मरीजों का विशेषज्ञ चिकित्सकों ने स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक परामर्श दिया। जांच के बाद मरीजों को नि:शुल्क दवाएं भी वितरित की गईं।

शिविर में  चिकित्सक ए के सिंह सामान्य रोग, हड्डी एवं जोड़, रक्तचाप बीपी , मधुमेह सहित विभिन्न बीमारियों से पीड़ित मरीजों का उपचार किया गया। चिकित्सकों ने मरीजों को नियमित स्वास्थ्य जांच कराने, संतुलित भोजन लेने तथा चिकित्सकीय सलाह के अनुसार दवा का सेवन करने की सलाह दी।

अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने और आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से इस नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन क्षेत्र के सभी जगहों पर  पर किया जा रहा है शिविर का लाभ लेने के लिए सुबह से ही लोगों की भीड़ लगी रही।

स्थानीय लोगों ने किरण वेल्लोर हॉस्पिटल की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे चिकित्सा शिविर समय-समय पर आयोजित होने से ग्रामीणों को अपने क्षेत्र में ही बेहतर इलाज की सुविधा मिलती है।शिवर में चिकित्सक के साथ उपस्थित आरिफ अहमद , दीपक कुमार, सुवर्णा मुर्मू आदि लोग मौजूद रहे

यह भी पढ़ें: Giridih News: उपायुक्त रामनिवास यादव ने जनता दरबार में सुनीं आम नागरिकों की विभिन्न गंभीर समस्याएं

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Susmita Rani
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Latest News

Bokaro News: इस्पात संयंत्र की बिजली आपूर्ति को मजबूत करने के लिए 220 केवी ट्रांसमिशन लाइन का लोकार्पण Bokaro News: इस्पात संयंत्र की बिजली आपूर्ति को मजबूत करने के लिए 220 केवी ट्रांसमिशन लाइन का लोकार्पण
Dumka News: श्रावणी मेला 2026 की तैयारियों को लेकर DC अभिजीत सिन्हा ने किया बासुकीनाथ का निरीक्षण
Dumka News: रानी सोनवती उच्च विद्यालय में डिजिटल साक्षरता सह साइबर सुरक्षा कार्यक्रम आयोजित
Palamu News: जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीसी शेखावत ने मतदाता सूची पुनरीक्षण की समीक्षा बैठक की
Koderma News: NH-20 पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दो गंभीर
Koderma News: विधायक डॉ. नीरा यादव ने पेंशनर समाज कार्यालय भवन के जीर्णोद्धार का किया उद्घाटन
झारखंड कैबिनेट बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़कों और पेंशन से जुड़े कई प्रस्तावों को मिली हरी झंडी
Koderma News: परसाबाद गांव में 2 वर्षीय मासूम पर पागल कुत्ते का हमला, गंभीर रूप से घायल
Palamu News: जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में उपायुक्त शेखावत ने दुर्घटनाओं पर जताई गहरी चिंता
Palamu News: JPSC में पारदर्शिता की मांग को लेकर भाजयुमो का छह मुहान चौक पर मशाल जुलूस
Palamu News: उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने किया ईवीएम-वेयरहाउस का निरीक्षण
Koderma News: रोटरी क्लब ने सदर अस्पताल में 40 महिलाओं को बांटी बेबी किट और हॉर्लिक्स