Koderma News: विधायक डॉ. नीरा यादव ने पेंशनर समाज कार्यालय भवन के जीर्णोद्धार का किया उद्घाटन
दर्जनों गणमान्य पेंशनभोगी कार्यक्रम में रहे मौजूद
कोडरमा में झारखंड राज्य पेंशनर समाज के उद्घाटन सह सम्मान समारोह में विधायक डॉ. नीरा यादव ने जीर्णोद्धार भवन व पीसीसी पथ का लोकार्पण किया और पेंशनर्स को समाज का सच्चा मार्गदर्शक बताया।
कोडरमा: झारखंड राज्य पेंशनर समाज जिला शाखा कोडरमा में मंगलवार को उद्घाटन सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में कोडरमा विधायक सह प्रदेश की पूर्व शिक्षा मंत्री डॉ नीरा यादव मौजूद थीं। उन्होंने विधायक मद से पेंशनर्स समाज कार्यालय भवन के जीर्णोद्धार और वहां बने पीसीसी पथ का उद्घाटन किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता समाज के अध्यक्ष नारायण मोदी ने की। मुख्य अतिथि विधायक डॉ नीरा यादव ने अपने सम्बोधन में कहा कि कोडरमा जिला पेंशनर समाज झारखंड राज्य में अच्छी भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि पेंशनर्स ना केवल अभिभावक हैं बल्कि ये समाज को दिशा दिखाते हैं।


Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.


