Palamu News: उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने किया ईवीएम-वेयरहाउस का निरीक्षण
सीसीटीवी कैमरों और रखरखाव की हुई गहन जांच
पलामू: उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने मंगलवार को ईवीएम-वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया। इस अवसर पर उपायुक्त ने इवीएम-वेयरहाउस का भौतिक अवलोकन किया साथ ही सुरक्षा से संबंधित आवश्यक पहलुओं,सीसीटीवी एवं अन्य उपकरणों की स्थिति और रख रखाव आदि की जांच की गयी। उन्होंने संपूर्ण परिसर का भ्रमण कर जायज़ा लिया तथा विद्युत व्यवस्था, बैलेट यूनिट हॉल, अग्निशमन व्यवस्था, कमरों की सीलिंग, डबल लॉक की स्थिति एवं निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित अन्य मानदंडों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.


