राजमहल में डीईओ दुर्गानंद झा को भावभीनी विदाई, बोले- शिक्षक से बड़ा कोई पद नहीं

प्लस टू जेके उच्च विद्यालय में आयोजित हुआ गरिमामय विदाई समारोह

राजमहल में डीईओ दुर्गानंद झा को भावभीनी विदाई, बोले- शिक्षक से बड़ा कोई पद नहीं
राजमहल में आयोजित विदाई समारोह में जिला शिक्षा पदाधिकारी दुर्गानंद झा का सम्मान करते शिक्षक एवं अधिकारी।

साहिबगंज के राजमहल स्थित प्लस टू जेके उच्च विद्यालय में जिला शिक्षा पदाधिकारी दुर्गानंद झा के सम्मान में गरिमामय विदाई समारोह आयोजित किया गया। समारोह में शिक्षा विभाग के अधिकारियों, प्रधानाध्यापकों, शिक्षक-शिक्षिकाओं और गणमान्य लोगों ने उनके सफल कार्यकाल की सराहना की।

साहिबगंज: साहिबगंज जिला शिक्षा पदाधिकारी दुर्गानंद झा के सम्मान में प्लस टू जेके उच्च विद्यालय परिसर, राजमहल में भव्य विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य डॉ. अभिजीत कुमार ने की।

 समारोह में प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाध्यापक, शिक्षक-शिक्षिकाएं, शिक्षा विभाग के अधिकारी और बड़ी संख्या में गणमान्य लोग शामिल हुए। सभी ने दुर्गानंद झा के सफल कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत मनमोहक स्वागत गान से हुई। इसके बाद विद्यालय प्रबंधन समिति की अध्यक्ष सविता मिश्रा ने डीईओ दुर्गानंद झा को पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। विद्यालय परिवार की ओर से उन्हें मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। साथ ही जेके उच्च विद्यालय से संबद्ध विभिन्न विद्यालयों के प्रतिनिधियों ने भी स्मृति-उपहार भेंट कर उन्हें शुभकामनाएं दीं।

अपने संबोधन में जिला शिक्षा पदाधिकारी दुर्गानंद झा भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि शिक्षक का पद अपने आप में अत्यंत गरिमामय होता है। शिक्षक से बड़ा कोई पद नहीं है, क्योंकि वही परिवार, समाज और राष्ट्र के भविष्य का निर्माण करता है। उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा ही समाज में सकारात्मक बदलाव का सबसे बड़ा माध्यम है। उन्होंने गर्व से बताया कि उनके कार्यकाल में इसी विद्यालय से झारखंड का स्टेट टॉपर निकला, जिसने पूरे जिले का नाम रोशन किया।

यह भी पढ़ें: हर बारिश में तालाब बन जाती हैं गलियां, जल निकासी नहीं होने से ग्रामीण परेशान

 प्राचार्य डॉ. अभिजीत कुमार, राजू झा, संजय कुमार प्रमाणिक और मोहम्मद फईमुद्दीन ने भी अपने संबोधन में डीईओ के साथ बिताए अनुभव साझा किए। वक्ताओं ने कहा कि दुर्गानंद झा ने कार्यकाल के दौरान विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और शिक्षकों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने के लिए कई उल्लेखनीय पहल की। कार्यक्रम गरिमापूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।

यह भी पढ़ें: Sahebganj News: बोरियो की निर्माणाधीन जिरूल-करमाटांड़ सड़क बदहाल, कीचड़ से ग्रामीणों की आवाजाही ठप

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Susmita Rani
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Latest News

शंभु नाथ चौधरी का विश्लेषण, राधाकृष्ण किशोर की बेचैनी के पीछे के राजनीतिक मायने शंभु नाथ चौधरी का विश्लेषण, राधाकृष्ण किशोर की बेचैनी के पीछे के राजनीतिक मायने
Palamu News: उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत की अध्यक्षता में हुई राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक
Palamu News: उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत की अध्यक्षता में भू-अर्जन मामलों की हुई समीक्षा
BIT सिंदरी बनेगा यूनिटरी यूनिवर्सिटी, सीएम हेमन्त सोरेन ने दी हरी झंडी
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में विद्युत व्यवस्था की हुई समीक्षा, दिए गए सख्त निर्देश
Deoghar News: शिल्पग्राम में SDM की अध्यक्षता में SIR वॉलंटियर्स की समीक्षा सह प्रशिक्षण बैठक आयोजित
Deoghar News: उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया की अध्यक्षता में आयोजित हुई DMFT न्यास परिषद की बैठक
Sahebganj News: शेरशाहवादी समुदाय के जाति प्रमाण पत्र के लिए पूर्व मंत्री आलमगीर आलम ने की बड़ी पहल
Sahebganj News: रेलवे की बड़ी कार्रवाई, ऐतिहासिक 'लाल कोठी' की जमीन पर कब्जा जमाने वालों को नोटिस
Sahebganj News: पेयजल सचिव अबू इमरान ने राजमहल के पूर्वी नारायणपुर में जल जीवन मिशन का किया निरीक्षण
Koderma News: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नासरगंज पेट्रोल पंप के समीप शराब लदी बोलेरो जब्त
Giridih News: जिले में 94.99% गणना प्रपत्रों का वितरण पूरा, शत-प्रतिशत लक्ष्य का निर्देश