Giridih News: अफवाह फैलाने और भ्रामक खबरें पोस्ट करने वालों पर होगी सख्त विधिक कार्रवाई
उपायुक्त रामनिवास यादव ने अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश
गिरिडीह में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त रामनिवास यादव के निर्देशानुसार 30 जून 2026 को विशेष सोशल मीडिया जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक विभिन्न डिजिटल मंचों परमतदाता सूची पुनरीक्षण की प्रामाणिक जानकारियां प्रसारित की जाएंगी।
गिरिडीह: जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त रामनिवास यादव के निर्देशानुसार विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 के सफल एवं प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर जिला प्रशासन द्वारा व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। भारत निर्वाचन आयोग एवं झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के निर्देशों के आलोक में 30 जून 2026 से प्रारंभ होने वाले राज्यव्यापी जन जागरूकता अभियान एवं विशेष सोशल मीडिया अभियान को जिले में सफल बनाने हेतु सभी संबंधित विभागों एवं पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। निर्देशानुसार 30 जून 2026 को पूर्वाह्न 11:00 बजे से अपराह्न 1:00 बजे तक जिले में विशेष सोशल मीडिया जागरूकता अभियान संचालित किया जाएगा।
इस दौरान फेसबुक, एक्स (पूर्व में ट्विटर), इंस्टाग्राम, यूट्यूब सहित विभिन्न सोशल मीडिया मंचों पर झारखंड एसआईआर हैशटैग के माध्यम से मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां, जागरूकता संदेश एवं निर्वाचन आयोग द्वारा जारी आधिकारिक सूचनाओं का व्यापक प्रचार- प्रसार किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक नागरिक इस अभियान से जुड़ सकें तथा सही एवं प्रमाणिक जानकारी प्राप्त कर सकें।


उपायुक्त ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि मतदाता सूची में नाम जोड़ने, संशोधन, स्थानांतरण एवं अन्य निर्वाचन संबंधी प्रक्रियाओं की जानकारी आम नागरिकों तक सरल एवं प्रभावी तरीके से पहुंचाई जाए। साथ ही बीएलओ द्वारा क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की नियमित निगरानी, जन जागरूकता गतिविधियों का विस्तार तथा सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित किया जाए, ताकि कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन निष्पक्ष, पारदर्शी एवं समावेशी निर्वाचन प्रक्रिया के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध है।
एसआईआर-2026 के माध्यम से प्रत्येक पात्र मतदाता तक पहुंच बनाना, मतदाता सूची को त्रुटिरहित एवं अद्यतन बनाना तथा जनसहभागिता को बढ़ाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सभी नागरिकों से आगामी जनजागरूकता अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने तथा अधिक से अधिक लोगों को मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 के प्रति जागरूक करने की अपील की।
Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.


