Koderma News: सरला-बिरला विश्वविद्यालय में भव्य पुरस्कार वितरण के साथ फिल्म फेस्टिवल संपन्न
कुल 84 चुनिंदा फिल्मों का किया गया शानदार प्रदर्शन
रांची के सरला-बिरला विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय "चित्रपट झारखंड फिल्म फेस्टिवल-2026" का पुरस्कार वितरण के साथ भव्य समापन हुआ। पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी और अर्जुन मुंडा की उपस्थिति वाले इस महोत्सव में 84 फिल्मों का प्रदर्शन हुआ, जिसमें कोडरमा के अमरेश कुमार ने जूरी सदस्य की भूमिका निभाई।
कोडरमा: चित्रपट झारखंड फिल्म फेस्टिवल 2026 का समापन समारोह 28 जून को पुरस्कार वितरण समारोह के साथ सरला- बिरला विश्वविद्यालय रांची में संपन्न हुआl पिछले तीन दिनों से चल रहे इस महोत्सव में झारखंड राज्य के अलग-अलग जिलों से चयनित कुल 84 फिल्मों का प्रदर्शन किया गयाl
फिल्म रिव्यू कमेटी के कुल पांच सदस्यों में से एक सदस्य की जिम्मेदारी निभाई झुमरी तिलैया कोडरमा निवासी फिल्म कलाकार, लेखक- निर्देशक अमरेश कुमार नेl नंदकुमार सिंह की देख -रेख में आयोजित चित्रपट झारखंड फिल्म फेस्टिवल इस वर्ष लगातार तीसरी बार सफलतापूर्वक संपन्न हुआl

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.


