प्रयागराज में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, एक ही परिवार के तीन लोगों की बेरहमी से हत्या
मृतकों के सिर पर गंभीर चोट के निशान, भारी वस्तु से हमले की आशंका
प्रयागराज के मेजा थाना क्षेत्र के कुकरकटवा गांव में एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या से सनसनी फैल गई।
प्रयागराज: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के मेजा थाना क्षेत्र स्थित कुकरकटवा गांव में एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या से सनसनी फैल गई है। मंगलवार सुबह घर के बाहर तीन शव रक्तरंजित अवस्था में मिलने के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस, फोरेंसिक टीम और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी।
पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान श्याम लाल गुप्ता (60), अमरावती देवी (40) और इंद्रावती देवी (42) के रूप में हुई है। तीनों के सिर पर गंभीर चोटों के निशान पाए गए हैं। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि किसी भारी वस्तु से हमला कर उनकी हत्या की गई।


डीसीपी ने बताया कि मामले के शीघ्र खुलासे के लिए कई विशेष टीमों का गठन किया गया है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और तकनीकी व वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि पुलिस सभी संभावित पहलुओं पर जांच कर रही है और दोषियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी। मामले में जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.


