Pakur News: तीन दिनों में 92 किसानों के बीच बांटा गया 48 क्विंटल धान बीज
समय पर बीज मिलने से समय पर होगी धान बुआई
महेशपुर: प्रखंड के अंतर्गत दमदमा लैंप्स में किसानों के बीच बीज विनिमय एवं वितरण योजना के तहत 50 प्रतिशत अनुदानित दर पर धान का बीज वितरण करने हेतु 100 क्विंटल धान का बीज प्राप्त हुआ है। जिसमें विगत 14 जून को 30 किसानों के बीच 17 क्विंटल धान का बीज,15 जून को 32 किसानों के बीच 16 क्विंटल धान का बीज तथा 16 जून को 30 किसानों के 15 क्विंटल धान का बीज, कुल 92 किसानों के बीच कुल 48 क्विंटल धान का बीज का वितरण किया गया है।किसानों के बीच वितरित किए जा रहे धान के बीज की प्रजाति स्वर्णा एमपीयू 7029 है।
Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.


