Ramgarh News: उपायुक्त ऋतुराज की अध्यक्षता में संपन्न हुई डीएमएफटी न्यास परिषद की महत्वपूर्ण बैठक
सांसद मनीष जायसवाल और कई विधायक रहे उपस्थित
रामगढ़ जिला समाहरणालय में उपायुक्त ऋतुराज की अध्यक्षता में डीएमएफटी न्यास परिषद की बैठक संपन्न हुई। इसमें सांसद मनीष जायसवाल और स्थानीय विधायकों की मौजूदगी में सड़क, जलापूर्ति, स्वास्थ्य और स्किल डेवलपमेंट से जुड़ी विभिन्न विकास योजनाओं पर विस्तृत चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
रामगढ़: मंगलवार को जिला समाहरणालय सभाकक्ष, रामगढ़ में उपायुक्त रामगढ़ ऋतुराज की अध्यक्षता में डीएमएफटी के न्यास परिषद की बैठक संपन्न हुई। इस दौरान सांसद हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र मनीष जायसवाल विधायक रामगढ़ ममता देवी, विधायक बड़कागाँव रोशन लाल चौधरी, विधायक मांडू निर्मल महतो जनप्रतिनिधि सहित अन्य अधिकारी समाहरणालय सभाकक्ष में बैठक में उपस्थित हुए वहीं विभिन्न पंचायतों के मुखिया व अन्य जनप्रतिनिधि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में उपस्थित रहे। बैठक के दौरान सांसद, विधायक एवं उपायुक्त सहित अन्य जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों द्वारा जनप्रतिनिधियों एवं विभिन्न विभागों से प्राप्त प्रस्तावों पर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक के दौरान विधायकों के द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में सड़क निर्माण, जलापूर्ति योजनाएं सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं को लेकर चर्चा की गई। न्यास परिषद की बैठक में स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, इको टूरिज्म जलापूर्ति, स्किल डेवलपमेंट एंड लाइवलीहुड जेनरेशन, फिजिकल इंफ्रास्ट्रक्चर सहित अन्य क्षेत्र के तहत विकास कार्यों एवं ली जाने वाली योजनाओं पर सभी के साथ विस्तृत चर्चा की गई एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.
Related Posts

Latest News

