Koderma News: विधायक के सहायक के निधन पर राजद नेता सुभाष यादव ने जताया शोक
दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से की प्रार्थना
कोडरमा के चितरपुर में जमीन विवाद में विधायक के सहायक सह चालक राजकुमार यादव की हत्या के बाद राजद नेता सुभाष प्रसाद यादव ने उनके पैतृक आवास का दौरा किया। उन्होंने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाते हुए खाद्यान्न व आर्थिक सहायता दी और समाज से जमीन विवादों में हिंसा की राह छोड़ने की अपील की।
कोडरमा: प्रखंड के चितरपुर निवासी और कोडरमा विधायक के सहायक सह चालक स्व. राजकुमार यादव के असामयिक निधन पर राजद नेता सुभाष प्रसाद यादव ने उनके आवास पहुंचकर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने पीड़ित परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और कहा कि दुख की इस घड़ी में वे परिवार के साथ खड़े हैं। उन्होंने घटना में घायल स्व राजकुमार यादव के पिता ईलाज संबधित जानकारी ली। वहीं घटना में अन्य घायलों से भी हालचाल लिया।उन्होंने कहा की जमीन के मामले में सामाजिक ताना बाना बिगड़ रहा है।
उन्होंने कहा कि जमीन के टुकड़ा के लिए हिंसा में इंसान की जान जा रही है, जान से ज्यादा कीमत जमीन की कभी नही हो सकती।उन्होंने कहा की धरातल पर सर्वधर्म-सर्वसमाज को आगे आने की जरूरत है,ताकि इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति ना हो।उन्होंने कहा की जमीन विवाद में हत्या हो जाना काफी दुखदायी व पीड़ादायक घटना है। उन्होंने चितरपुर के ग्रामीणों से घटना के बाद विधि व्यवस्था बनाए रखने व शांति कायम रखने की ग्रामीणों से अपील की।

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.
Related Posts

Latest News

